राठौर के अधिवक्ता आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार को दायर की गयी उनकी याचिका पर अगले कुछ दिनों में सुनवाई होगी।
हरिद्वार जिले के ज्वालापुर से विधायक राठौर के खिलाफ पार्टी की एक पूर्व महिला नेता ने बलात्कार का आरोप लगाते हुए उनपर एक जुलाई को मामला दर्ज कराया था।
हरिद्वार की एक निचली अदालत के आदेश के बाद बहादराबाद थाने में दर्ज मामले में विधायक पर बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने की धाराएं लगाई गई हैं। महिला ने अपनी तहरीर में कहा है कि विधायक राठौर से उसकी मुलाकात ढाई साल पहले हुई थी और तब उन्होंने उसे भाजपा की महिला मोर्चा में शामिल होने को कहा था।
ज्वालापुर की मंडल मंत्री रह चुकी महिला नेता ने यह भी आरोप लगाया है कि विधायक सत्ता पक्ष का दवाब बनाकर एक झूठे मामले में उसे पहले जेल भी भिजवा चुके हैं। आरोप लगाने वाली महिला को डेढ—दो महीने पहले ही विधायक के खिलाफ साजिश करने पकड़े जाने के बाद हरिद्वार जिला इकाई द्वारा पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है।
राठौर ऐसे दूसरे विधायक हैं जिनके खिलाफ इस प्रकार के गंभीर आरोप लगे हैं। इससे पहले प्रदेश के अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट से विधायक महेश नेगी पर भी एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया था। इस मामले की भी फिलहाल जांच चल रही है।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3hBvWsp
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें