वन रेंजर देवेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि 50 वर्षीय गुंडरी देवी खेतों में काम कर रही थी, उसी दौरान पर तेंदुए ने उनपर हमला किया।
उन्होंने बताया कि महिला का शव कुछ घंटों बाद एक खड्ड से बरामद हुआ। मृतका की गर्दन में गंभीर घाव हैं। गांव में तीन दिन के भीतर तेंदुए के हमले की यह दूसरी घटना है।
पिछले शनिवार को भी तेंदुआ एक महिला को उसके आंगन से उठा ले गया था और बाद में उसका अधखाया शव खेतों से बरामद हुआ था।
इससे पहले भी, एक अन्य महिला को घायल करने के अलावा तेंदुआ गांव वालों के मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है। घायल महिला का इलाज चल रहा है।
एक ग्रामीण ने बताया कि वन विभाग की एक टीम शनिवार से ही गांव में मौजूद है, लेकिन अब तक तेंदुए को पकड़ने या उसे गोली मारने में सफलता नहीं मिल पायी है।
उन्होंने कहा कि वन विभाग की विफलता से दुरोगी और चाम गांवों के ग्रामीणों में रोष है क्योंकि वे लोग लगातार तेंदुए के हमले की दहशत में जी रहे हैं।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3Bnunan
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें