करन खुराना, देहरादून उत्तराखंड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम पद की शपथ लेने के दो दिन बाद ही प्रदेश के 13 जिलों के प्रभारी मंत्रियों के नामों की घोषणा कर दी है। उत्तराखंड के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि एक मंत्री को अपने पांच साल के कार्यकाल में अलग-अलग जिले संभालने का मौका मिल रहा है। इनको मिला इन जिलों का प्रभार मंगलवार को जारी लिस्ट के अनुसार, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को रुद्रप्रयाग और चमोली का प्रभार सौंपा गया है। हरक सिंह रावत को टिहरी का प्रभार सौंपा गया है। बंशीधर भगत को देहरादून का प्रभार सौंपा गया है। यशपाल आर्य को नैनीताल जिले का, बिशन सिंह चुफाल को अल्मोड़ा जिले का, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को पौड़ी जिले का, अरविंद पांडे को चंपावत और पिथौरागढ़ जिले का, गणेश जोशी को उत्तरकाशी जिले का, डॉ. धन सिंह रावत को हरिद्वार जिले का, रेखा आर्य को बागेश्वर जिले का, स्वामी यतीश्वरानंद को उधम सिंह नगर जिले के प्रभार सौंपा गया है। सीएम तेजी से ले रहे हैं फैसले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तेजी से फैसले ले रहे हैं। पिछले दो दिन में मुख्य सचिव एस एस संधु को केंद्र से रिलीव करवाना और फिर उनकी नियुक्ति करवाना एक बड़ा मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है। इसके बाद आईएएस और आईपीएस के अधिकारियों को काम में ढिलाई के प्रति सख्त निर्देश और नशे पर सख्ती के आदेश और इसके बाद प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति पुष्कर सिंह धामी के फैसले लेने की क्षमता को उजागर कर रही है।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3qNiqGa
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें