सोमवार, 19 जुलाई 2021

Uttarakhand News: उत्तराखंड में तबाही का दिन, उत्तरकाशी के बाद टिहरी गढ़वाल में भी फटा बादल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

टिहरी/उत्तरकाशी उत्तराखंड में सोमवार को प्राकृतिक आपदा का कहर टूटा है। यहां के दो अलग-अलग जगहों पर बादल फटने से तबाही मची है। उत्तरकाशी जिले के बाद टिहरी गढ़वाल में भी हुई है। राहत और बचाव का कार्य जारी है। टिहरी गढ़वाल के भीलान्गना में बादल फटने से करीब आधा दर्जन घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। यहां अप्रोच मार्ग के ध्वस्त हो जाने की वजह से रानीबाग से भीमताल की तरफ जाने वाली गाड़ियों को भवाली के रास्ते से भेजना पड़ रहा है। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। इससे पहले उत्तरकाशी के मांडो गांव में बादल फटने की घटना में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 4 लोग लापता बताए जा रहे हैं। SDRF की टीम बचाव अभियान में लगी हुई है। SDRF के टीम इंचार्ज इंस्पेक्टर जगदंबा प्रसाद जानकारी देते हुए बताया कि लापता होने वालों में महिला और बच्चा भी है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3BgK4QS

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें