![](https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/84673597/photo-84673597.jpg)
देहरादून पंजाब में कांग्रेस पार्टी में अंतर्कलह के बाद अब उत्तराखंड में भी दरार देखने को मिल रही है। यहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दावेदार पूर्व मंत्री नवप्रभात ने पार्टी की तरफ से घोषित किसी भी समिति का हिस्सा नहीं बनने का फैसला किया है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को को उत्तराखंड इकाई का नया प्रमुख नियुक्त किया। नवप्रभात ने कहा, ‘मैं पूर्व में घोषणापत्र समिति का अध्यक्ष रहा हूं और मैं संगठन में कुछ सम्मानजनक उम्मीद कर रहा था।’ नवप्रभात राज्य में एन डी तिवारी और दोनों सरकारों में मंत्री थे। वह गणेश गोदियाल से बहुत वरिष्ठ हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के समर्थन वाले गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रीतम सिंह की जगह गोदियाल को उत्तराखंड इकाई का नया प्रमुख नियुक्त किया, जिन्हें विधायक दल के नेता के रूप में नामित किया गया है। पूर्व सीएम हरीश रावत अगले साल होने वाले चुनाव के लिए प्रचार समिति की अध्यक्षता करेंगे। जीत राम, भुवन कापड़ी, तिलक राजबिहार और रंजीत रावत को भी कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पूर्व मंत्री नवप्रभात को मेनिफेस्टो कमेटी का अध्यक्ष, प्रदेश के पूर्व प्रमुख किशोर उपाध्याय को समन्वय समिति का अध्यक्ष और प्रकाश जोशी को चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। प्रचार समिति के अध्यक्ष सुमित हृदयेश होंगे।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2UFKQq3
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें