धामी की अध्यक्षता में यहां राज्य सचिवालय में हुई बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि नौजवानों और बेरोजगारों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले किए गए हैं ।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा राज्य की तात्कालिक जरूरतों के बारे में भी कुछ फैसले किए गए हैं जिनसे राज्य को फायदा होगा ।
हांलांकि, आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मंत्रिमंडल में लिए गए फैसलों के बारे में विस्तृत रूप से ब्रीफिंग सोमवार को होगी ।
उत्तराखंड के 11 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले धामी ने राज्य की कमान ऐसे समय में संभाली है जब विधानसभा चुनावों में केवल कुछ माह का समय ही शेष है। उन्होंने तीरथ सिंह रावत का स्थान लिया है जिन्होंने प्रदेश में उपचुनाव न हो पाने के संवैधानिक संकट के चलते शुक्रवार देर रात पद से इस्तीफा दे दिया था ।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3ArY1Lc
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें