देहरादून उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश के पौड़ी, टिहरी, देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 7 जुलाई को पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल में भारी बारिश हो सकती है। वहीं 8 जुलाई को इन तीनों जिलों के साथ ही देहरादून, टिहरी और पौड़ी में भी भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। रविवार को कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार 7-8 जुलाई के बाद बारिश में कुछ तेजी आएगी। आज बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3wmxdst
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें