रजनीश कुमार, टिहरी गढ़वाल गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरेंद्रनगर तहसील स्थित फकोट और ताछला के बीच शुक्रवार को एक रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर से बस में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि 5 सवारियों को हल्की चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष नरेंद्रनगर प्रदीप पंत ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सवारियों को बस से निकाल कर दूसरी बस से भेज दिया गया, जबकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही गम्भीर रूप से घायल महिला विजेश्वरी व्यास को उसके पति हरीश व्यास निवासी गुमानिवाला ऋषिकेश ने राजकीय चिकित्सालय नरेंद्रनगर में भर्ती करा दिया गया। जहां से महिला को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। जहां महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई है। ऋषिकेश से घनसाली बूढाकेदार जा रही थी बस नरेन्द्रनगर थाना प्रभारी ने बताय कि रोडवेज बस ऋषिकेश से घनसाली बूढाकेदार के लिए लगभग 25 सवारियों को लेकर जा रही थी। फकोट और ताछला के बीच सामने से तेज गति से आ रहे एक ट्रक से बस की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिससे ट्रक ड्राइवर और बस में सवार कुछ लोगों को चोट आई। वहीं, हल्की चोटिल सवारियों को नजदीकी चिकित्सालय में उपचार के लिए भेज दिया गया। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/36xvuGh
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें