शुक्रवार, 9 जुलाई 2021

उत्तराखंड CM के अपर प्रमुख सचिव बने IPS अभिनव, पहली बार किसी पुलिस अफसर को यह पद

देहरादून उत्तराखंड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। आईपीएस अभिनव कुमार को अपर प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। फिलहाल, अभी अभिनव कुमार एडीजी प्रशासन के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। अब एडीजी के साथ अपर प्रमुख सचिव का पद भी संभालेंगे। शुक्रवार को यह आदेश जारी किए गए। कई जगह रही है तैनाती आईपीएस अभिनव कुमार 1996 बैच के आईपीएस ऑफिसर है। एसएसपी हरिद्वार, एसएसपी देहरादून, आईजी गढ़वाल, आईजी बीएसएफ जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अभिनव कुमार ने बखूबी निभाई हैं। अभिनव कुमार कई साल तक जम्मू और कश्मीर में डेपुटेशन पर रहे हैं। अनुच्छेद 370 के हटने के समय भी अभिनव कुमार जम्मू-कश्मीर में ही थे। अभिनव कुमार तेज तर्रार पुलिस अधिकारी में शामिल हैं। आईपीएस अभिनव ने सीएम का जताया आभार नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से बात करते हुए अभिनव कुमार ने बताया कि बहुत से आईपीएस अधिकारी और वो खुद अपर सचिव मुख्यमंत्री के पद पर तैनात रहे हैं, लेकिन अपर प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री का यह पहला पद है। मुख्यमंत्री जी के साथ कार्य करने का जो अवसर मिला है, उसको कर्तव्यनिष्ठ होकर निभाया जाएगा। आम जनता को कोई परेशानी न हो, हमेशा से इसी उद्देश्य से कार्य किया है। आगे भी इसी तरह से कार्य किया जाएगा।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3yUFea7

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें