मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार पूर्वाह्न पौने बारह बजे वह प्रधानमंत्री मोदी से तथा अपराह्न एक बजे राष्ट्रपति कोविंद से शिष्टाचार भेंट करेंगे।
इसके बाद शनिवार को ही धामी अपराह्न तीन बजे गृह मंत्री अमित शाह से तथा सांय पांच बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलेंगे। मुख्यमंत्री का इसके पश्चात अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ मुलाकात का कार्यक्रम है।
दिल्ली पहुंचते ही धामी महाराष्ट्र सदन पहुंचे और महाराष्ट्र के राज्यपाल तथा अपने राजनीतिक गुरु भगत सिंह कोश्यिारी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। 2001—2002 में कोश्यिारी के मुख्यमंत्री रहने के दौरान धामी उनके विशेष कार्याधिकारी थे और उन्हें राजनीति में लाने का श्रेय भी उन्हें ही दिया जाता है।
धामी ने चार जुलाई को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3APohzi
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें