देहरादून, नौ नवंबर (भाषा) उत्तराखंड में सोमवार को 398 नए मरीजों में कोविड 19 की पुष्टि हुई जबकि 10 अन्य मरीजों ने महामारी से दम तोड दिया । यहां प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, 398 नए मरीजों के मिलने के साथ ही प्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या बढकर 65,677 हो गयी है । ताजा मामलों में से सर्वाधिक 90 देहरादून जिले में मिले जबकि पौड़ी में 61, चमोली में 57 और नैनीताल में 46 मामले सामने आए । रविवार को प्रदेश में 10 और कोविड मरीजों ने दम तोड़ दिया । महामारी से अब तक प्रदेश में 1075 मरीज जान गंवा चुके हैं । प्रदेश में रविवार को 205 और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए । अब तक कुल 59,924 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4149 है । प्रदेश में कोविड 19 के 529 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं ।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/32urlBr
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें