बुधवार, 11 नवंबर 2020

उत्तराखंड में कोविड के 783 नए मामले सामने आए

देहरादून, 11 नवंबर (भाषा) उत्तराखंड में बुधवार को कोविड-19 मरीजों की संख्या में अचानक उछाल आ गया और 783 नए मरीजों में महामारी की पुष्टि हुई जबकि छह अन्य मरीजों ने महामारी से दम तोड दिया । यहां प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार 783 नए मरीजों के मिलने के साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढकर 66,788 हो गयी है। ताजा मामलों में से सर्वाधिक 227 मामले देहरादून जिले में मिले हैं जबकि पौडी गढवाल में 108, चमोली में 73 और नैनीताल में 71 मरीज सामने आए हैं। हरिद्वार में 29, नैनीताल में 23, पौडी में 17, और चमोली में सात मामले सामने आए । महामारी से अब तक प्रदेश में 1086 मरीज जान गंवा चुके हैं । प्रदेश में बुधवार को 471 और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए । अब तक कुल 60,900 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4251 है । प्रदेश में कोविड-19 के 551 मरीज बाहर चले गए हैं ।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2K2ih0x

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें