बुधवार, 11 नवंबर 2020

उत्तराखंड के छह नगरों में दो घंटे के लिए हरित पटाखे चलाने की अनुमति

देहरादून, 11 नवंबर (भाषा) उत्तराखंड के छह नगरों के निवासियों को दिवाली, गुरू पर्व और छठ के अवसर पर दो घंटे के लिए हरित पटाखे चलाने की अनुमति होगी । प्रदेश के मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने बताया कि बुधवार को यहां जारी यह आदेश देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, हल्द्वानी, रूद्रपुर और काशीपुर के नगरीय क्षेत्रों में लागू होगा । इन शहरों की सीमाओं में रहने वाले लोग दिवाली और गुरूपर्व पर रात आठ से दस बजे तक और छठ पर सुबह छह से आठ बजे तक हरित पटाखे चला सकेंगे । इस बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोगों से दिवाली पर कम से कम पटाखों का इस्तेमाल करने का आग्रह किया । मुख्यमंत्री ने कहा, ‘'मैं प्रदेशवासियों से कहना चाहता हूं कि पटाखों का कम से कम इस्तेमाल करें । इससे पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा और हमारा स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा ।’’


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/36qU8Id

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें