करन खुराना, हरिद्वार हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि एक नाबालिग लड़के ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। 14 वर्षीय लड़के ने पड़ोस में रहने वाली 5 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म की इस वारदात को अंजाम दिया। पड़ोसी होने की वजह से लड़का और लड़की का एक-दूसरे के घर आना जाना था। लड़की आंगन में खेल रही थी तभी किशोर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। एकांत में ले जाकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया। लड़की को चीखता हुआ सुनकर आरोपी लड़का मौके से भाग निकला। इस घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में भी हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधीक्षक हरिद्वार देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि यह मामला पथरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि नाबालिग लड़के द्वारा नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। लड़की की जान खतरे से बाहर है। मामला जूवेनाइल का है तो बच्चे को बाल अधिकार संरक्षण गृह में रखा गया है। बच्चे को मंगलवार को जूवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/36mtNw5
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें