अल्मोड़ा उत्तराखंड के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का कोरोना से निधन हो गया। वह दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे। उनका इसी अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा था। गुरुवार तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली। कुछ दिनों पहले ही विधायक की पत्नी की भी मृत्यु हो गई थी। सुरेंद्र सिंह जीना अल्मोड़ा जिले में सल्ट निर्वाचन क्षेत्र से विधायक थे। उनकी पत्नी का कुछ दिनों पहले दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। भाजपा विधायक के निधन पर इलाके में शोक छा गया है। दिल्ली से उनका शव उत्तराखंड लाया जा रहा है। दो हफ्ते पहले हुआ था पत्नी का निधन बताया जा रहा है कि सुरेंद्र सिंह जीना की पत्नी धर्मा जीना (46) का हार्ट अटैक से निधन हुआ था। वह दिल्ली में रहती थीं और वहीं उन्होंने दम तोड़ दिया था। उस दिन विधायक दिल्ली से सल्ट आ रहे थे। वह रामनगर पहुंचे थे कि पत्नी की मौत की सूचना पर वह वापस दिल्ली लौट गए थे। मिले थे कोरोना पॉजिटिव पत्नी की मौत का शोक मना रहे विधायक को अचानक कोरोना के लक्षण नजर आए। इधर पत्नी की मौत के बाद उनका स्वास्थ्य खराब हो गया। उनकी जांच कराई गई थो वह कोरोना पॉजिटिव मिले। विधायक को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। गुरुवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2K1apfC
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें