गुरुवार, 12 नवंबर 2020

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 451 नए मामले सामने आए

देहरादून, 12 नवंबर (भाषा) उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को 451 नए मरीजों में कोविड-19 महामारी की पुष्टि हुई जबकि सात मरीजों ने महामारी से दम तोड़ दिया । प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, 451 मरीजों के मिलने के साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 67,239 हो गयी है । ताजा मामलों में से सर्वाधिक 115 देहरादून जिले में मिले हैं जबकि नैनीताल में 60, पौड़ी गढ़वाल में 46 और चमोली में 48 नए मरीज सामने आए । प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के सात और मरीजों ने दम तोड़ दिया । महामारी से प्रदेश में अब तक 1093 मरीज जान गंवा चुके हैं । प्रदेश में बृहस्पतिवार को 532 और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए । अब तक कुल 61,432 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं जबकि संक्रमण का इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या 4156 है । प्रदेश में कोविड- 19 के 558 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं ।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3njm2gd

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें