शनिवार, 21 नवंबर 2020

उत्तराखंड के अगले DGP होंगे आईपीएस अशोक कुमार, 30 नवंबर को संभालेंगे चार्ज

करन खुराना, देहरादून आईपीएस और वर्तमान कानून व्यवस्था अशोक कुमार को पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नित कर दिया गया है। 30 नवम्बर को वर्तमान डीजीपी अनिल रतूड़ी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसी दिन अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक का पदभार ग्रहण करेंगे। 1989 बैच के का जन्म पानीपत में हुआ है, जिसके बाद आईआईटी दिल्ली से बी.टेक और एम.टेक की पढ़ाई करने के बाद भारतीय पुलिस सेवा में शामिल हुए। आईपीएस अशोक कुमार यूपी और उत्तराखंड के कई महत्वपूर्ण जिलों के पुलिस कप्तान के पद पर रहे है। अशोक कुमार इलाहाबाद, अलीगढ़, मथुरा, शाहजहांपुर, मैनपुरी, रामपुर, नैनीताल, हरिद्वार जैसे महत्वपूर्ण जिलों में पुलिस कप्तान रहे है। इसके साथ ही केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर बीएसएफ में आई.जी के पद पर तैनात रहे। अशोक कुमार ने कुमाऊं के तराई क्षेत्र से आतंकवाद को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी साथ ही 22 जनवरी 1994 में उधमसिंह नगर में हीरा सिंह गैंग के साथ हुए एक बड़े एनकाउंटर को लीड किया। इस एनकाउंटर में 3000 राउंड फायरिंग हुई थी। अशोक कुमार ने एक पुस्तक भी लिखी है, जिसका शीर्षक है 'खाकी में इंसान'। इसको लोगों ने काफी पसंद भी किया।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2J1k99i

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें