मंगलवार, 24 नवंबर 2020

करंट लगने से हाथी की मौत

हरिद्वार, 24 नवंबर (भाषा) हरिद्वार वन विभाग से सटे बिशनपुर कुंडी गांव में करंट लगने से एक हाथी की मौत हो गई। लगभग 40 वर्ष के हाथी की मौत के बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृत हाथी का घटनास्थल पर ही देर शाम पोस्टमार्टम किया गया । हरिद्वार के प्रभागीय वन अधिकारी नीरज कुमार ने मंगलवार को बताया कि जिस स्थान पर घटना हुई है, वहां हाथी अक्सर जंगल से निकलकर फसल आदि खाने आते रहते हैं और यह हाथियों का पसंदीदा स्थान है। उन्होंने कहा कि ऐसा बताया जा रहा है कि बीती रात भी यहां हाथियों का झुंड आया था और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इसी झुंड में से एक हाथी ट्रांसफार्मर की चपेट में आ गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई। कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/39bkjFT

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें