बुधवार, 11 नवंबर 2020

पिथौरागढ में आदमखोर मादा तेंदुए को मार गिराया गया

पिथौरागढ, 11 नवंबर (भाषा) उत्तराखंड के पिथौरागढ जिले के चंडक क्षेत्र के गांवों में सक्रिय एक और मादा तेंदुए को वन विभाग द्वारा नियुक्त पेशेवर शिकारी जॉय हुकिल ने अपनी बंदूक की गोली से ढेर कर दिया । जिले में तीन दिनों में मारी गयी यह दूसरी मादा तेंदुआ है । क्षेत्र के वन अधिकारी नवीन चंद्र पंत ने बताया, 'सात साल की मादा तेंदुआ को मंगलवार रात करीब साढे 11 बजे दिखाई देते ही गोली मार दी गयी । मादा तेंदुआ 6.4 फुट लंबी और 60 किलोग्राम भारी थी ।' चौदह अक्टूबर को पापदेव गांव में तेंदुए ने एक महिला का शिकार किया था जिसके बाद उसे 20 अक्टूबर को आदमखोर घोषित कर दिया गया था । इस तेंदुए ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चार अन्य व्यक्तियों को हमला कर घायल भी कर दिया था । इससे पहले भी शिकारी हुकिल ने नौ नवंबर को वन विभाग के आदेश पर बेरीनाग क्षेत्र में एक आदमखोर तेंदुए को मार गिराया था ।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3lmMCEK

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें