गुरुवार, 31 अक्टूबर 2019

कभी अखबार बेचकर चलाते थे घर, अब रोजाना कमाते हैं 3 करोड़

एपल के सीईओ टिम कुक (Apple CEO Tim Cook), एक समय अखबार बेचकर घर का खर्च चलाते थे. साथ ही, वो अपनी मां के साथ फॉर्मेसी में काम किया करते थे. लेकिन कुछ करने की चाह ने उन्हें नए मुकाम पर पहुंचा दिया है.

from Latest News सक्सेस स्टोरी News18 हिंदी https://ift.tt/34nOy75

नेपाली मजदूरों के हत्यारे गिरफ्तार

पिथौरागढ़, 31 अक्टूबर (भाषा) उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के एक गांव में हाल में तीन नेपाली मजदूरों की हत्या के सिलसिले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार कर लिया। पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक आर सी राजगुरु ने बताया कि जिले के थल क्षेत्र से गिरफ्तार आरोपी धन बहादुर बोरा ने नशे की हालत में एक विवाद के बाद तीनों की हत्या की बात कबूल की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के बैग से खून से सनी शर्ट और पैंट भी बरामद हुई है। पूछताछ में पता चला है कि जिले के मद खारायत गांव में एक घर में साथ रहने वाले तीनों नेपाली मजदूरों ने आरोपी धन बहादुर को 25 अक्टूबर को अपने घर रात के खाने पर आमंत्रित किया था। अधिकारी ने बताया कि आरोपी धन बहादुर तीनों मजदूरों में से एक हरीश बोरा का भतीजा था और उसके द्वारा अपनी चाची के बारे में कुछ कहे जाने पर उनके बीच विवाद हो गया। बाद में स्थिति हिंसक हो गयी और उसी दौरान धन बहादुर ने एक तेज धार वाले हथियार से उन तीनों को मार डाला। राजगुरू ने बताया कि अपराध करने के बाद धन बहादुर मुनस्यारी चला गया जहां वह मजदूरी करता था।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2PzlCol

पिथौरागढ़ से अपनी उम्मीदवारी को हरीश रावत ने नकारा, बोले- मैं रेस में नहीं

देहरादून उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में उतरने से पूरी तरह इंकार करते हुए कहा कि उनका इस सीट से चुनाव लड़ने का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता। बता दें कि पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय द्वारा सोशल मीडिया पर पार्टी की तरफ से हरीश रावत को उपचुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने की वकालत की थी। इस पर कांग्रेस महासचिव रावत ने अटकलों पर पूर्ण विराम लगाते हुए कहा कि पार्टी और वह खुद पूर्व विधायक मयूख महर की उम्मीदवारी का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘हम सब मयूख महर के लिए मजबूत पैरवी कर रहे हैं। किशोर उपाध्याय एक बुद्धिजीवी हैं और मुझे नहीं पता कि उन्होंने किस संदर्भ में मेरी पिथौरागढ़ से चुनाव लड़ने की पैरवी की है। मैं उम्मीदवारी की रेस में नहीं हूं।’ वरिष्ठ बीजेपी नेता और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन के कारण पिथौरागढ़ सीट पर उपचुनाव हो रहा है। यहां 25 नवंबर को चुनाव होना है। हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव परिणामों पर टिप्पणी करते हुए रावत ने कहा कि अगर वहां पर चुनाव थोड़ा और संगठित तरीके से लडे़ जाते तो परिणाम पूरी तरह से कांग्रेस के पक्ष में ही रहते। इसी संदर्भ में उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ से कांग्रेस बडे अंतर से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने दावा किया कि पूरे देश में माहौल बीजेपी के खिलाफ बन रहा है जिसका परिणाम हरियाणा और महाराष्ट्र में देखने को मिला है। उन्होंने कहा, ‘लोगों की नौकरियां चली गयी हैं और देश की अर्थव्यवस्था चरमराई हुई है। ऐसे में लोग एक बार फिर से कांग्रेस की तरफ आशा से देख रहे हैं।’


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2Nvew1k

Amul रोजाना कमाती है 90 करोड़! जानिए कैसे हुई कंपनी की शुरुआत

देश को दूध उत्पादन में आत्मनिर्भर करने के साथ ही किसानों की दशा सुधारने के लिए वर्गीज कुरियन ने देश की सबसे बड़ी डेयरी प्रोडक्ट ब्रैंड अमूल (AMUL) की शुरुआत की. कुरियन को 'भारत का मिल्कमैन' भी कहा जाता है.

from Latest News सक्सेस स्टोरी News18 हिंदी https://ift.tt/2qb1aiM

पिथौरागढ से अपनी उम्मीदवारी को हरीश रावत ने नकारा

देहरादून, 31 अक्टूबर :भाषा: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 25 नवंबर को होने जा रहे पिथौरागढ विधानसभा उपचुनाव में उतरने से पूरी तरह इंकार करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उनका इस सीट से चुनाव लड़ने का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता । पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय द्वारा सोशल मीडिया पर पार्टी की तरफ से उन्हें उपचुनाव में प्रत्याशी बनाये जाने की वकालत किये जाने पर अपनी प्रतिक्रिया में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव रावत ने अटकलों पर पूर्ण विराम लगाते हुए कहा कि पार्टी और वह खुद पूर्व विधायक मयूख महर की उम्मीदवारी का समर्थन कर रहे हैं । उन्होंने कहा, ‘‘हम सब मयूख महर के लिये मजबूत पैरवी कर रहे हैं । किशोर उपाध्याय एक बुद्धिजीवी हैं और मुझे नहीं पता कि उन्होंने किस संदर्भ में मेरी पिथौरागढ़ से चुनाव लड़ने की पैरवी की है । मैं उम्मीदवारी की रेस में नहीं हूं ।’’ वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन के कारण पिथौरागढ़ सीट पर उपचुनाव हो रहा है । हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव परिणामों पर टिप्पणी करते हुए रावत ने कहा कि अगर वहां पर चुनाव थोड़ा और संगठित तरीके से लडे़ जाते तो परिणाम पूरी तरह से कांग्रेस के पक्ष में ही रहते । इसी संदर्भ में उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ से कांग्रेस बडे अंतर से जीत दर्ज करेगी । उन्होंने दावा किया कि पूरे देश में माहौल भाजपा के खिलाफ बन रहा है जिसका परिणाम हरियाणा और महाराष्ट्र में देखने को मिला है । उन्होंने कहा, ‘‘लोगों की नौकरियां चली गयी हैं और देश की अर्थव्यवस्था चरमराई हुई है । ऐसे में लोग एक बार फिर से कांग्रेस की तरफ आशा से देख रहे हैं ।’’


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2PwL4uI

बुधवार, 30 अक्टूबर 2019

अगले 24 घंटों में लक्षद्वीप से चक्रवात के गुजरने की संभावना

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर (भाषा) मौसम विभाग ने बुधवार को कहा कि एक दुर्लभ घटना के तहत अरब सागर में दो चक्रवाती तूफान एक साथ चल रहे हैं। इनमें से एक के अगले 24 घंटे में लक्षद्वीप से गुजरने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि अरब सागर में बना गहरा दबाव बुधवार शाम चक्रवात 'महा' में तब्दील हो गया। भारत के पश्चिमी समुद्री तट पर एक अन्य दुर्लभ घटना के तहत 'क्यार' मंगलवार को भीषण चक्रवात में परिवर्तित हो गया था। बुधवार को यह कमजोर पड़कर गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया जबकि गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान 'महा' में परिवर्तित हो गया। बंगाल की खाड़ी में सामान्यत: ऐसे तूफान आते हैं। महापात्र ने कहा कि यह दुर्लभ घटना है जब अरब सागर में दो तूफान एक साथ आए हैं। उन्होंने पीटीआई भाषा को बताया कि इसके (महा) अगले 24 घंटों में लक्षद्वीप से गुजरने की संभावना है। मौसम विभाग के चक्रवात चेतावनी विभाग ने कहा है कि दो नवंबर तक इसके अधिक गंभीर चक्रवात में बदलने का अनुमान है। इसने मछुआरों के लिए भी चेतावनी जारी की है। मछुआरों को 31 अक्टूबर तक दक्षिण पूर्व अरब सागर और चार नवंबर तक पूर्व मध्य अरब सागर में नहीं जाने की सलाह दी गई है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2WrxUk0

मंगलवार, 29 अक्टूबर 2019

27 छात्राओं ने असिस्टेंट प्रफेसर पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, जांच के आदेश

देहरादून उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के एक डिग्री कॉलेज की 27 छात्राओं ने अपने महाविद्यालय के एक असिस्टेंट प्रफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। छात्राओं का आरोप है कि असिस्टेंट प्रफेसर अक्सर क्लास में नहीं आते हैं और कई बार छात्राओं से नंबर देने के लिए पैसों की मांग भी करते हैं। छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया है कि उक्त प्रफेसर ड्यूटी के दौरान कई बार शराब का सेवन भी करते हैं, जिससे महाविद्यालय की छात्राओं को असहज होना पड़ता है। छात्राओं ने इस बाबत उत्तराखंड के उच्च शिक्षा निदेशक एससी पंत को पत्र लिखकर अपनी शिकायत भेजी है। छात्राओं का आरोप है कि प्रफेसर उन्हें अक्सर असाइनमेंट देते हैं, लेकिन जब वह उसे जमा करने के लिए जाती हैं तो उक्त शिक्षक उनके साथ अभद्रता करते हैं। इसके अलावा कई बार फेल करने की धमकी देकर उक्त प्रफेसर छात्राओं का यौन शोषण भी करते हैं। आरोपी प्रफेसर ने कहा- मेरे खिलाफ हो रही साजिश 10 अक्टूबर को भेजे गए पत्र में छात्राओं ने कहा है कि जो भी स्टूडेंट प्रफेसर को पैसे देता है उसे इंटरनल असाइनमेंट में 25 मार्क्स दे दिए जाते हैं। छात्राओं ने यह भी कहा कि शिक्षा का कोई और विकल्प ना होने के कारण उन्हें सिर्फ नंबर और फेल ना होने के लिए यौन शोषण का शिकार होना पड़ा है। हालांकि इस पूरे आरोप पर उक्त प्रफेसर ने स्थानीय मीडिया को एक बयान जारी करते हुए कहा है कि उनके खिलाफ सुनियोजित साजिश कराई जा रही है और कुछ प्रफेसर ही उनकी खिलाफत के लिए छात्राओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। उच्च शिक्षा निदेशक ने दिए जांच के आदेश दूसरी ओर छात्राओं की शिकायत पर उच्च शिक्षा निदेशक ने आरोपी असिस्टेंट प्रफेसर के खिलाफ जांच का आदेश दिया है। उच्च शिक्षा निदेशक के आदेश पर कॉलेज के प्राचार्य ने मामले की जांच शुरू की है। उच्च शिक्षा निदेशक ने इस बारे में पुष्टि करते हुए कहा कि प्रफेसर पर यौन शोषण और ड्यूटी पर शराब पीने जैसे गंभीर आरोपों को देखते हुए कॉलेज के प्राचार्य को इस मामले की गहन जांच करने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा उन्हें एक हफ्ते के अंदर इसकी रिपोर्ट निदेशालय को भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2PwDy2S

केदारनाथ, यमुनोत्री के कपाट शीतकाल के लिए बंद

गोपेश्वर/ उत्तरकाशी उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ और यमुनोत्री धामों के कपाट आज भैयादूज के पावन पर्व पर के लिये बंद कर दिए गए। श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष अशोक खत्री ने बताया कि रूद्रप्रयाग जिले में स्थित भगवान शिव को समर्पित केदारनाथ मंदिर के कपाट परम्परागत विधि विधान व पूजा अर्चना के साथ ही आज सुबह साढ़े आठ बजे शीतकाल के लिए बन्द कर दिए गए। मुख्य पुजारी केदार लिंग ने होने की पूजा संपन्न कराई। इस मौके पर मंदिर परिसर में करीब 1200 श्रद्धालुओं के साथ ही मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बी डी सिंह, रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक अजय सिंह मौजूद रहे। कपाट बंद करने की प्रक्रिया के दौरान दौरान जम्मू-कश्मीर लाईट इन्फैंट्री बैंड की धुनों से केदारपुरी गुंजायमान रही। जय बाबा केदारनाथ, बम-बम भोले के उदघोष के साथ श्री केदारनाथजी की पंचमुखी विग्रह मूर्ति को लेकर डोली ने मंदिर से प्रस्थान किया। विभिन्न पड़ावों से गुजरते हुए डोली 31 अक्टूबर को केदारनाथ के शीतकालीन प्रवास स्थल उखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचेगी। उधर, उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनोत्री धाम के कपाट भी आज दोपहर 12:25 बजे अभिजीत मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे विधि विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के मौके पर मंदिर में बहुत से श्रद्धालुओं के साथ जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान भी मौजूद थे। परंपरा के अनुसार, भैया दूज पर आज सुबह यमुना के शीतकालीन प्रवास खुशीमठ से पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ मां यमुना के भाई भगवान शनिदेव की डोली उन्हें लेने के लिये यमुनोत्री धाम पहुंची। तीर्थपुरोहितों द्वारा विधि विधान के साथ हवन, पूजा अर्चना के बाद कपाट बंद किए गए और शनिदेव की डोली की अगुआई में मां यमुना की उत्सव डोली अपने शीतकालीन प्रवास खुशीमठ (ख्ररसाली) के लिए रवाना हुई। शाम को मां यमुना की डोली खुशीमठ पहुंची जहां पूजा अर्चना के बाद मां यमुना अपने शीतकालीन प्रवास मंदिर में विराजमान हुई। दुनिया भर में गढ़वाल हिमालय के चार धामों के नाम से प्रसिद्ध इन धामों में से तीन के कपाट अब तक शीतकाल के लिए बंद हो चुके हैं जबकि चौथे अंतिम बद्रीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को बंद होंगे। गंगोत्री मंदिर के कपाट कल अन्नकूट पर्व पर बंद हुए थे। सर्दियों में भीषण ठंड और भारी बर्फवारी की चपेट में रहने वाले चारों धामों के कपाट अक्टूबर-नवंबर में श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाते हैं जो अगले वर्ष अप्रैल-मई में दोबारा खुलते हैं।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2NlGNHV

उमा भारती उत्तरकाशी के भ्रमण पर

उत्तरकाशी, 29 अक्टूबर (भाषा) उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भ्रमण पर पहुंची पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने मंगलवार को यहां बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। इस दौरान, उन्होंने नगर के केदार मंदिर, हनुमान मंदिर और शक्ति मंदिर के भी दर्शन किए तथा स्थानीय लोगों से मिलकर उन्हें भैयादूज की शुभकामनाएं दीं। गौरतलब है कि उमा भारती 14 अक्तूबर से गंगोत्री धाम के निजी प्रवास पर हैं जिसमें वह गंगा किनारे बसे गांवों से गंगा की स्वच्छता और निर्मलता का भी आह्वान कर रही है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2pr2C0H

चारधाम में शीतकाल के लिए कपाटबंदी, गंगोत्री के बाद केदारनाथ के कपाट बंद

देहरादून धाम के कपाट शीतकाल के लिए मंगलवार को बंद कर दिए गए। मंगलवार सुबह 8:30 बजे मंदिर के कपाट बंद किए गए। इसके बाद बाबा की डोली को पहले पड़ाव रामपुर पहुंचाया गया। इससे पहले सोमवार को धाम के कपाट बंद किए गए थे। पूजा-अर्चना के बाद सोमवार सुबह 11:40 बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। मंगलवार सुबह मां गंगा की भोग मूर्ति को मुखबा स्थित गंगा मंदिर में स्थापित किया जाएगा। मंगलवार को ही यमुनोत्री मंदिर के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। बदरीनाथ मंदिर के कपाट 17 नवंबर को बंद होने हैं। इसके साथ ही यात्रा का समापन हो जाएगा। इस बार यमुनोत्री और गंगोत्री धाम रेकॉर्ड संख्या में तीर्थयात्री पहुंचे। अब तक के रेकॉर्ड में साल 2011 में सबसे ज्यादा 9,47,259 तीर्थयात्री इन धामों तक पहुंचे थे, जबकि इस बार कपाट बंद होने से तीन दिन पहले ही 9,93,314 तीर्थयात्री यमुनोत्री और गंगोत्री की यात्रा कर चुके हैं। इसमें 5,27,742 यात्री गंगोत्री और 4,65,572 यात्री यमुनोत्री पहुंचे हैं। इस साल अब तक रेकॉर्ड 9,94,701 तीर्थयात्रीयों ने बाबा केदार के दर्शन किए हैं। पिछले साल यह संख्या 7,32,241 थी।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2qVmrOd

सोमवार, 28 अक्टूबर 2019

केदारनाथ से वायुसेना के एमआइ-17 हेलिकॉप्टर ने निजी कंपनी के हेलिकॉप्टर को रेस्क्यू किया

देहरादून उत्तराखंड के धाम में पिछले महीने यात्रियों को लेकर उड़ान भरते समय क्षतिग्रस्त हुए निजी कंपनी के हेलिकॉप्टर को के एमआई-17 हेलिकॉप्टर से रस्सों के सहारे हैंग कर रेस्क्यू करते हुए देहरादून के सहस्त्रधारा हेलिपैड पहुंचाया गया। एमआइ-17 ने 11500 की ऊंचाई पर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। 23 सितंबर को केदारनाथ में यूटी एयर हवाई कंपनी का हेलिकॉप्टर उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जब वह सवारियों को लेकर केदारनाथ से वापस फाटा शेरसी आ रहा था। हेलिकॉप्टर उड़ान भरने के लिए जैसे ही जमीन से लगभग दस मीटर ऊपर उठा, तो पायलट को कुछ तकनीकी खराबी के संकेत मिले। इस पर पायलट ने हेलीकॉप्टर को फिर से हेलिपैड पर उतारने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान उसका पिछला हिस्सा जमीन पर लगा और हेलिकॉप्टर क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें पायलट समेत छह लोग सवार थे। भाग्यवश किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। क्षतिग्रस्त इस हेलिकॉप्टर को रस्सों के सहारे हैंग कर ले जाया गया। हवाई सेवा के सहायक नोडल अधिकारी एस. पवार ने बताया कि 26 सितंबर को हैरिटेज कंपनी के क्षतिग्रस्त हेलिकॉप्टर को सफलता पूर्वक रेस्क्यू कर केदारनाथ से ले जाया गया। देहरादून के सहस्त्रधारा हेलिपैड से इसे आगे दिल्ली पहुंचाया गया।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2PoW6SI

गंगोत्री धाम शीतकाल के लिए बंद

उत्तरकाशी, 28 अक्टूबर :भाषा: उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित विश्वप्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट सोमवार को अन्नकूट के पावन पर्व पर शीतकाल के लिये श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ बंद कर दिये गये । गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने बताया कि मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ तीर्थ पुरोहितों द्वारा विशेष पूजा और गंगा लहरी के पाठ के बीच पूर्वाहन 11 बज कर 40 मिनट पर बंद किये गये । मंदिर के धर्माधिकारियों और श्रद्धालुओं की भीड़ के साथ ही गंगोत्री के विधायक गोपाल सिंह रावत और उत्तरकाशी के जिलाधिकारी आशीष चौहान भी कपाट बंद होने के मौके पर मौजूद थे । इससे पहले, सुबह आठ बजे उदय बेला पर मां गंगा के मुकुट को उतारा गया और पूर्वाहन 11 बज कर 40 मिनट पर अमृत बेला के शुभ मुर्हूत पर कपाट बंद किए गए। कपाट बंद होने के बाद डोली में सवार होकर मां गंगा की मूर्ति जैसे ही मंदिर परिसर से बाहर निकली तो पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। दोपहर एक बजे तीर्थ पुरोहित गंगा की डोली को लेकर सेना के बैंड की धुन के साथ शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव के लिए पैदल रवाना हुए। अब शीतकाल में मां गंगा के दर्शन मुखबा में किये जा सकेंगे । गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के साथ ही गढ़वाल हिमालय की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के समापन की भी शुरूआत हो गयी है । कल भैयादूज के त्योहार पर यमुनोत्री मंदिर और केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिये बंद हो जायेंगे जबकि सबसे अंत में 17 नवंबर को बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होंगे । सर्दियों में भीषण ठंड और भारी बर्फवारी की चपेट में रहने वाले चारों धामों के कपाट अक्टूबर—नवंबर में श्रद्धालुओं के लिये बंद कर दिये जाते हैं जो अगले वर्ष अप्रैल —मई में दोबारा खुलते हैं ।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2BQJZpo

गंगोत्री धाम के कपाट बंद

उत्तरकाशी, 28 अक्टूबर (भाषा) गढ़वाल हिमालय में स्थित गंगोत्री धाम के कपाट सोमवार को शीत काल के लिए बंद कर दिए गए। मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने बताया कि ‘अन्नकूट’ के पर्व पर ‘तीर्थ पुरोहितों’ ने 11 बज कर करीब 40 मिनट पर गंगा लहरी का पाठ किया और इसके बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। मंदिर के कपाट बंद होने के बाद देवी गंगा की मूर्ति को फूलों से सजी पालकी में रख कर मुखवा ले जाया गया जहां सर्दियों के दौरान उनकी पूजा अर्चना की जाएगी। सेमवाल ने बताया कि यह पालकी मुखवा के गंगा मंदिर में मंगलवार को पहुंचेगी। गौरतलब है कि गंगोत्री चार धामों में से एक है, जहां हजारों की संख्या में प्रति वर्ष तीर्थयात्री आते हैं। सर्दियों में हर साल मंदिर के बर्फ से ढंक जाने के कारण, मूर्तियों को निचले इलाकों में बने मंदिरों में ले जाया जाता है और वहीं इनकी पूजा अर्चना की जाती है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/333au7j

रविवार, 27 अक्टूबर 2019

एयरफोर्स ने 11,500 फीट की ऊंचाई पर एमआई-17 से एयरलिफ्ट किया प्राइवेट चॉपर

देहरादून उत्तराखंड के प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर के पास बीते दिनों दुर्घटनाग्रस्त हुए एक प्राइवेट हेलिकॉप्टर को के अधिकारियों ने अपने एमआई-17 हेलिकॉप्टर के जरिए निचले इलाकों तक पहुंचाया। शनिवार को एयरफोर्स के जवानों ने इस हेलिकॉप्टर को देहरादून के पास सहस्त्रधारा हेलिपैड तक पहुंचाया, जहां से इसे मरम्मत के लिए भेजा गया। जानकारी के अनुसार, यूटी एयर प्रा. लिमिटेड के इस चॉपर को देहरादून तक पहुंचाने के लिए कंपनी के अधिकारियों ने एयरफोर्स से मदद मांगी थी। सूत्रों के अनुसार, कंपनी का चॉपर बीते दिनों केदारनाथ के पास क्रैश हो गया था। चूंकि इस खराब चॉपर को मरम्मत के लिए सड़क मार्ग से लाना संभव ना था, इस कारण कंपनी के अधिकारियों ने एयरफोर्स से इसे एयरलिफ्ट करने का अनुरोध किया था। इसके बाद शनिवार को वायुसेना ने अपने एमआई-17 हेलिकॉप्टर को यहां पर ऑपरेशन के लिए भेजा और फिर खराब चॉपर को देहरादून के सहस्त्रधारा हेलिपैड तक एयरलिफ्ट किया गया। 11,500 फीट की ऊंचाई पर वायसेना द्वारा किए गए इस खास ऑपरेशन की विडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर की गया। इसके बाद तमाम यूजर्स ने इस विडियो को शेयर करते हुए वायुसेना की ताकत की सराहना की। बता दें कि इस साल केदारनाथ धाम के कपाट को अक्टूबर महीने के अंत में बंद करने का कार्यक्रम निर्धारित है। ठंड के मौसम में इस इलाके में हर साल भारी बर्फबारी होती है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/31PPKhN

शनिवार, 26 अक्टूबर 2019

'खो गए' उत्‍तराखंड पंचायत के 50 जनप्रतिनिधि, आयोग ने कहा- प्रशासन खोज कर लाए

प्रशांत झा, नैनीताल उत्‍तराखंड के चुनाव आयोग ने शुक्रवार को चार जिलों के डीएम और एसएसपी को लिखा है कि वे कथित रूप से गुमशुदा हुए 50 जनप्रतिनिधियों को खोजे। मीडिया में आई ऐसी खबरों के बाद आयोग ने यह कदम उठाया है। हाल ही में ने पंचायत चुनावों के लिए दिशानिर्देश तय किए थे, इनमें चुनावों में धांधली रोकने के लिए समाचार माध्‍यमों में आई खबरों को शिकायत की तरह देखने का आदेश दिया था। ये 'गुमशुदा जनप्रतिनिधि' जिला और ब्‍लॉक पंचायत पदाधिकारी हैं जिनका चुनाव 21 अक्‍टूबर को हुआ था। इन जिलों और ब्‍लॉक पंचायतों के प्रमुखों के लिए दीपावली के बाद चुनाव होने हैं। प्रदेश चुनाव आयोग ने नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और पौड़ी गड़वाल जिलों के उच्‍चाधिकारियों को पत्र लिखकर कहा है कि वे इस मामले की जांच करें। सचिव के हस्‍ताक्षर वाले इस लेटर में लिखा है, 'खबरों के मुताबिक इन चार जिलों के आठ ब्‍लॉकों के 50 सदस्‍य गायब हो गए हैं। इसलिए अधिकारियों को इन गुमशुदा जन प्रतिनिधियों को खोजने के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए।' हमारे सहयोगी टाइम्‍स ऑफ इंडिया से बात करते हुए आयोग के सचिव रोशन लाल ने कहा कि यह पहली बार है जब चुनाव आयोग ने किसी खबर को औपचारिक शिकायत के रूप में लिया है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2NjpG9B

शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2019

पिथौरागढ़ उपचुनाव 25 नवंबर को

देहरादून, 25 अक्टूबर (भाषा) उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन से रिक्त हुई पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर 25 नवंबर को उपचुनाव होगा। उत्तराखंड की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने शुक्रवार को बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने प्रदेश की पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसके साथ ही वहां तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गयी है। उन्होंने बताया कि चुनाव की अधिसूचना 30 अक्टूबर को जारी की जायेगी जिसके साथ ही नामांकन पत्रों के दाखिल होने की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। उपचुनाव के लिये मतदान आवश्यक होने पर 25 नवंबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतगणना 28 नवंबर को होगी साथ ही परिणाम की घोषणा भी होगी। प्रदेश की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार में संसदीय कार्य, वित्त, आबकारी जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल रहे पंत का इस वर्ष जून में अमेरिका में इलाज के दौरान निधन हो गया था। पंत के निधन के बाद फिलहाल 69 सदस्यीय राज्य विधानसभा में भाजपा के 56 विधायक हैं। कांग्रेस के 11 सदस्य हैं जबकि दो सदस्य निर्दलीय हैं।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2PkdOa4

पश्चिम बंगाल की तीन और उत्तराखंड की एक सीट पर 25 नवंबर को होगा विधानसभा उपचुनाव

कोलकाता/देहरादून ने शुक्रवार को इस बात की घोषणा कर दी कि की तीन सीटों और की एक सीट पर 25 नवंबर को उपचुनाव होगा। बता दें कि दोनों राज्यों में राज्य सरकारों द्वारा अनुरोध के बाद उपचुनाव पहले नहीं कराए गए। दरअसल, उत्तराखंड में स्थानीय निकाय चुनाव होने थे जबकि पश्चिम बंगाल सरकार ने दुर्गा पूजा कार्यक्रम को देखते हुए उपचुनाव को स्थगित करने का हवाला दिया था। उत्तराखंड की पिथौरागढ़ सीट और पश्चिम बंगाल की कलियागंज, करीमपुर और खड़गपुर सदर सीटों के लिए अधिसूचना 30 अक्टूबर को जारी कर दी जाएगी। आयोग ने जानकारी दी कि इन सीटों पर उपचुनाव 25 नवंबर को होगा और वोटों की गिनती 28 नवंबर को होगी। बता दें कि 21 अक्टूबर को 51 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे। यदि जरूरत पड़ी तो की 15 सीटों पर 5 दिसंबर को होंगे। दरअसल, विधायकों की अयोग्यता का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित चल रहा है। इस पर सुप्रीम कोर्ट अगले कुछ दिनों में फैसला ले सकता है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2ohj5Ux

गुरुवार, 24 अक्टूबर 2019

न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है : हरीश रावत

देहरादून, 24 अक्टूबर (भाषा) स्टिंग मामले में सीबीआई द्वारा अपने खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किये जाने के बाद उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और इस प्रकरण से भारत के न्यायिक इतिहास में कई संस्थाओं की परीक्षा भी होगी । साथ ही उन्होंने कहा कि वह जांच एजेंसी के साथ पूरा सहयोग करेंगे। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में रावत ने कहा, ‘'मुझे देश की न्याय व्यवस्था और अपने ईष्ट देवता की शक्ति पर पूरा विश्वास है । क्या दल-बदलुओं और इसमें सहयोग करने वालों के खिलाफ जांच नहीं होनी चाहिये? मुझे विश्वास है कि यह सारा प्रकरण भारत के न्यायिक इतिहास में कई संस्थाओं की परीक्षा का कारक बनेगा ।’' निर्दोष होने का दावा करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव रावत ने कहा कि कांग्रेस पहले ही दल-बदलुओं के विरूद्ध अयोग्यता का दावा संवैधानिक अधिकारी के पास दायर कर चुकी थी और उस पर नोटिस जारी हो चुका था, इसलिये किसी भी दल-बदलू के समर्थन को दोबारा हासिल करने का अर्थ अपने पांव में कुल्हाड़ी मारना ही होता । रावत ने कहा, ‘'समय किसी के बस में नहीं होता है और समय अन्तोगत्वा न्याय करता है और मुझे विश्वास है, देर से ही सही, मेरे साथ भी न्याय होगा।'’ वर्ष 2016 में प्रदेश में राष्ट्रपति शासन के दौरान एक स्टिंग सामने आया था, जिसमें रावत सत्ता में बने रहने के लिये भाजपा के साथ चले गये असंतुष्ट विधायकों का समर्थन दोबारा हासिल करने के लिये कथित तौर पर धन की सौदेबाजी करते दिखायी दे रहे हैं ।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2PhWRN9

बुधवार, 23 अक्टूबर 2019

अब उत्तराखंड में भी खुद ही टैक्स भरेंगे मंत्री, कैबिनेट ने फैसले पर लगाई मुहर

अल्मोड़ा उत्तराखंड में भी मंत्री अब अपना अपने पैसों से भरेंगे और इसके लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में अल्मोड़ा में हुई में फैसला लिया गया कि अब से राज्य में मंत्री वेतन भत्तों का टैक्स खुद वहन करेंगे। पहले मंत्रियों का इनकम टैक्स सरकार देती थी। अल्मोड़ा जिले में स्थित जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण शोध और सतत विकास संस्थान में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक हुई। बैठक में 15 प्रस्तावों पर मुहर लगी। कैबिनेट में फैसला लिया गया कि अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना के नाम से नया विश्वविद्यालय बनेगा, जिसमें आवासीय विश्व विद्यालय को भी मर्ज किया जाएगा। होम स्टे के दायरे में भी हुई बढ़ोतरी कैबिनेट ने राजभवन और सचिवालय के कर्मचारियों की सेवा नियमावली की विसंगति को देखते हुए, दोनों जगहों की कर्मचारी सेवा नियमावली को एक समान कर दिया है। राज्य के होम स्टे के दायरे में बढ़ोतरी करते हुए पुराने भवनों को भी इसके दायरे में लिया गया है। अब लोगों को पुराने भवनों की साज-सज्जा एवं शौचालय निर्माण के लिए आसानी से ऋण उपलब्ध हो जाएगा। इसके अलावा दीन दयाल होम स्टे योजना का सरलीकरण किया जाएगा। मरम्मत के लिए लोन भी मिलेगा। स्कूलों में मध्याह्न भोजन के दौरान अब उत्तराखंड सहकारी योजना के तहत हफ्ते में एक बार बच्चों को मीठा दूध दिया जाएगा। आईटीबीपी का साहसिक प्रशिक्षण सेंटर टिहरी में खोला जाएगा।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2PftScP

पार्टी रावत के साथ चट्टान की तरह खडी है: कांग्रेस

देहरादून, 23 अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ स्टिंग मामले में मुकदमा दर्ज किये जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बुधवार को केंद्र सरकार पर अपने नेताओं को झूठे मामलों में फंसाने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने कहा कि पूरी पार्टी चट्टान की तरह रावत के साथ खड़ी है। प्रदेश पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में कहा कि पूरे देश में एक साजिश चल रही है और कांग्रेस की आवाज खामोश करने, उसे डराने और धमकाने के लिये केंद्र सरकार केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी अपनी एजेंसियों का दुरूपयोग कर रही है। रावत के खिलाफ मुकदमे को उसी कड़ी का एक हिस्सा बताते हुए उन्होंने कहा कि तीन साल पहले हुए केवल एक कथित वार्तालाप के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है जबकि ऐसी कोई घटना घटी ही नहीं। धस्माना ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘ हमारी ही सरकार गिरी, हमारे ही विधायक चुराये गये, उन्हें खरीदा गया और हमारे ही खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।’’ हालांकि, उन्होंने कहा कि पूरी पार्टी रावत के साथ चट्टान की तरह मजबूती से खड़ी है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि रावत का सीबीआई के माध्यम से उत्पीड़न कराना निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से मुकदमा दर्ज किया गया है। वर्ष 2016 में प्रदेश में राष्ट्रपति शासन के दौरान एक कथित ‘स्टिंग’ सामने आया था जिसमें रावत सत्ता में बने रहने के लिये भाजपा के साथ चले गये असंतुष्ट विधायकों का समर्थन दोबारा हासिल करने के लिये कथित तौर पर धन की सौदेबाजी करते दिखायी दे रहे हैं। इस मामले में राज्यपाल ने केंद्र को सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। हालांकि, रावत के विधानसभा में बहुमत सिद्ध करने के बाद उनकी कैबिनेट ने मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश को वापस लेते हुए निर्णय लिया कि इस प्रकरण की जांच राज्य स्तरीय विशेष जांच दल से करायी जाये । लेकिन केंद्र सरकार ने इस बात को खारिज कर दिया और सीबीआई जांच चलती रही।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2N47EIo

चुनाव में जीत का आशीर्वाद लेने केदार धाम पहुंचे देवेन्द्र फडणवीस

देहरादून महाराष्ट्र में आम चुनाव की मतगणना से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जीत का आशीर्वाद प्राप्त करने बाबा केदार के दर्शन को पहुंचे। उन्होंने बाबा केदार के धाम में पूजा अर्चना और अनुष्ठान कर बाबा केदार का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस लगभग डेढ़ घंटे तक मंदिर परिसर में रुके। मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस मौके पर बाबा केदार का रुद्राभिषेक और जलाभिषेक किया। केदार यात्रा के तहत बुधवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री फडणवीस का हेलिकॉप्टर केदारनाथ में वीआईपी हेलिपैड पर पहुंचा। यहां से वह पत्नी के साथ मंदिर में पहुंचे। इस अवसर पर बीकेटीसी और यात्रा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों ने उनकी अगवानी की।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/361k2RO

उत्तराखंड मंत्रिमंडल के सभी मंत्री अब अपने आयकर का भुगतान स्वयं करेंगे

देहरादून, 23 अक्टूबर (भाषा) उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने बुधवार को फैसला किया है कि अब राज्य सरकार के सभी मंत्री अपने आयकर का भुगतान स्वयं करेंगे। मंत्रिमंडल ने इसके अलावा राज्य की नयी जल नीति को मंजूरी देने तथा अल्मोडा में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की स्थापना को स्वीकृति देने जैसे कई महत्वपूर्ण निर्णय किये। अल्मोडा में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिये गये निर्णयों की जानकारी देते हुए शहरी विकास मंत्री तथा प्रदेश सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक ने बताया कि मंत्रिमंडल ने फैसला लिया है कि अब प्रदेश सरकार के सभी मंत्री अपने आयकर का भुगतान स्वयं करेंगे। उन्होंने बताया कि अभी तक मंत्रियों के आयकर का भुगतान प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा था। कौशिक ने बताया कि राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश की नयी जल नीति 2019 को मंजूरी देने के साथ ही अल्मोडा में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय को भी स्वीकृति दे दी गयी है। यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, मंत्री ने बताया कि इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को पीपीपी मोड में दिये जाने की नीति 2012 में भी संशोधन को मंजूरी दे दी गयी है । राज्य मंत्रिमंडल ने आईटीआई में फीस वृद्धि को भी मंजूरी दे दी । फीस वृद्धि के फलस्वरुप प्राप्त होने वाले राजस्व का कुछ हिस्सा आईटीआई की बेहतरी के लिए व्यय किया जायेगा। प्रदेश में जंगली जानवरों से फसल, जान-माल की हानि का मुआवजा अब वन विभाग की जगह आपदा के कोष से मिलेगा। राज्य मंत्रिमंडल ने टिहरी झील के पास आईटीबीपी के ‘एडवेंचर सेंटर’ को भी मंजूरी दे दी। कौशिक ने बताया कि उत्तराखंड डेयरी सहकारी फेडरेशन के तहत उच्च प्राथमिक एवं प्राथमिक स्कूलों के लगभग छह लाख बच्चों को सप्ताह में एक दिन पौष्टिक दूध देने की योजना को भी मंत्रिमंडल ने अपनी मंजूरी दे दी।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2MHLwoe

फडणवीस ने केदारनाथ मंदिर के दर्शन किये

देहरादून, 23 अक्टूबर (भाषा) विधानसभा चुनाव के परिणाम आने से एक दिन पहले बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपनी पत्नी के साथ उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित पवित्र केदारनाथ धाम में बाबा भोले शंकर के दर पर पहुंचे और उनकी पूजा की। रूद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने इस बात की पुष्टि की लेकिन साथ ही उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का यह निजी दौरा था जिसके बारे में जिला प्रशासन को पहले से कोई सूचना नहीं थी। हालांकि, बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के सूत्रों ने बताया कि पत्नी अमृता के साथ आये फडणवीस ने भगवान शिव की पूजा और आराधना की। उन्होंने बताया कि फडणवीस ने तीर्थ पुरोहितों से बातचीत भी की और मंदिर प्रांगण में करीब एक घंटा बिताया।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2Jf7pJj

उत्तराखंड: विधायकों की खरीदफरोख्त मामले में पूर्व सीएम हरीश रावत पर सीबीआई ने दर्ज किया केस

देहरादून विधायकों की खरीदफरोख्त के मामले में बुधवार को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने के पूर्व मुख्यमंत्री और कई अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। द्वारा 2016 की एक कथित विडियो को लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उस समय राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू था। विडियो में रावत भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में जाने वाले असंतुष्ट विधायकों के समर्थन को वापस पाने के लिए कथित रूप से पैसे को लेकर चर्चा करते हुए दिख रहे हैं, ताकि वह वापस सत्ता पा सकें। सीबीआई ने इस मामले में प्राथमिक जांच की एक सीलबंद रिपोर्ट अदालत में पेश की थी, जिस पर हाल ही में उत्तराखंड हाई कोर्ट ने सीबीआई को इस मामले में आगे बढ़ने और रावत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था। वर्ष 2016 में विडियो सामने आने के बाद हरीश रावत ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा, 'कुछ लोग मुझे बर्बाद करना चाहते हैं लेकिन मैं आपको आश्वासन देता हूं कि मैं टूटूंगा नहीं बल्कि इसके खिलाफ लड़ाई लड़ूंगा।'


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2JeTRgY

मंगलवार, 22 अक्टूबर 2019

उत्तराखंड: त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की मतगणना लगभग पूर्ण, बीजेपी का दबदबा

देहरादून उत्तराखंड में के तहत जिला पंचायत सदस्य के 356 में से अभी तक 291 सीटों पर परिणाम घोषित हो गए हैं। जबकि क्षेत्र पंचायत के 2984 सीटों में से 2644 सीटों पर और ग्राम पंचायत के 7485 में से 5847 सीटों पर भी परिणाम आ गए हैं। देहरादून जिले में कुछ ब्लॉकों में मतगणना अभी भी जारी है। देहरादून को छोड़कर उत्तराखंड के सभी जिलों में मतगणना पूरी हो गई है। अब केवल देहरादून जिले में वोटों की गिनती चल रही है। यहां अभी भी 40 ग्राम पंचायत, 40 बीडीसी मेंबर और 19 जिला पंचायत सदस्यों की सीट के नतीजे नहीं आए हैं। इन चुनावों में अब तक के परिणामों में निर्दलीय प्रत्याशियों के दबदबे से राज्य के दोनों प्रमुख दलों की नजरें अब इन विजयी निर्दलीयों की ओर लग गई हैं। एक अनुमान के अनुसार अब तक जिन सीटों के परिणाम आए उनमें से को जिला पंचायत सदस्यों की 116 सीटें मिली हैं। वहीं 109 सीटों के पर निर्दलीय जीते हैं, जबकि विपक्षी 80 सीटें जीतने में कामयाब रही है। अभी तक तीसरे पायदान में खड़ी दिख रही राज्य की मुख्य प्रतिपक्षी कांग्रेस इन चुनाव के नतीजों से खासे उत्साह में है। ग्राम प्रधानों के साथ ही ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायतों के सदस्यों के चुनाव में दावा उसके शीर्ष नेता पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की कामयाबी का दावा करने लगे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि निर्दलीय जो उम्मीदवार राज्य के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीते हैं, उनमें ज्यादातर कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। उनके अनुसार विचारधारा के स्तर पर यह इन निर्दलियों की जीत कांग्रेस विचारधारा की ही जीत है। चुनाव परिणामों के बाद अब अगली जंग के मद्देनजर उन्होंने प्रदेश सरकार पर पंचायत चुनाव जीतने के लिए अब निर्दलियों की खरीद फरोख्त के प्रयास समेत हर स्तर पर मनमानी करने का भी आरोप लगा दिया। पहले विधानसभा चुनाव और अब हाल ही में लोकसभा चुनाव में बुरी तरह पराजय का मुह देख चुकी प्रतिपक्षी पार्टी कांग्रेस को पंचायत में कामयाबी मिलने का भरोसा है। बीते त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। सत्ता में होने के चलते तत्कालीन पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने अपनी पैठ मजबूत की थी। सत्ता से हटने के बाद से लगातार बड़ी हार के बाद कांग्रेस ने इस बार के पंचायत चुनाव के लिए खासी मशक्कत की है। कांग्रेस पार्टी ने रणनीति के तहत जिला पंचायत सदस्यों की सीट पर समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी की। जिन सीटों पर विवाद रहा, वहां पार्टी ने किसी एक का पक्ष लेने से गुरेज किया। ऐसे में अब पार्टी जिताऊ प्रत्याशी पर अपना दावा ठोकने को तत्पर है। पार्टी रणनीतिकारों का दावा है कि ग्राम प्रधानों से लेकर ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायतों में सदस्यों के पदों पर कांग्रेस से जुड़े निर्दलियों को जीत मिली है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के अनुसार राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी को भरपूर जन समर्थन मिला है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि प्रदेश सरकार और सत्तारूढ़ दल बीजेपी ने पंचायत चुनाव जीतने के लिए परिसीमन समेत आरक्षण और नामाकंन तक हर स्तर पर अनियमितताएं बरतीं। 2014 से राज्य के हर चुनाव में विजित रही बीजेपी की नजरें अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजों पर भी पूरी तरह से टिकी हुई हैं। बीजेपी ने जिला पंचायत सदस्य की 347 सीटों पर अपने समर्थित प्रत्याशी घोषित किए थे। अब क्षेत्र और जिला पंचायत सदस्य पदों के नतीजे साफ होने के बाद पार्टी क्षेत्र पंचायत प्रमुखों और जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर अपने प्रत्याशियों को लेकर मंथन में जुट गई है। बीजेपी का दावा है कि ग्राम स्तर से ब्लॉक और जिला पंचायत स्तर पर ऐतिहासिक रूप में बीजेपी के बोर्ड गठित होने जा रहे हैं। उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के परिणाम सामने आने के बाद अब बीजेपी की कोशिश 89 क्षेत्र पंचायतों और 13 जिला पंचायतों में अपने प्रत्याशियों को इनका अध्यक्ष बनाने की है। प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष अजय भट्ट ने दावा किया कि पंचायत चुनाव में भी प्रदेश की जनता बीजेपी के साथ मजबूती से खड़ी है। ग्राम पंचायत से लेकर क्षेत्र और जिला पंचायत स्तर पर ऐतिहासिक रूप में बीजेपी के ही बोर्ड गठित होने जा रहे हैं। एक तरफ जहां चुनाव परिणाम आते ही आगे के बोर्ड गठित करने को जीते प्रत्याशियों को अपने अपने पाले में लेने को राज्य के दोनों प्रमुख दल बीजेपी, कांग्रेस की कोशिशें शुरू हो गई तो वहीं इन चुनावों में मतगणना के दौरान तमाम अनियमितता की भी शिकायतें कई जिलों से आने लगी हैं। एक शिकायत यह भी है कि पौड़ी जिले की एकेश्वर पनखेत ब्लॉक मुसासू ग्रामसभा के लिए कुल 211 मत पड़ो। इनमें से 111 मत इसलिए निरस्त कर दिए गए क्योंकि उनमें संबंधित पीठासीन अधिकारी के हस्ताक्षर ही नहीं हुए थे। बचे केवल 100 वोट से ही चुनाव का फैसला कर लिया गया। अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि चुनाव पीठासीन अधिकारी की गलती से मत निरस्त होने में मतदाता की क्या गलती है। लोगों ने पौड़ी की डीएम से मांग की कि एकेश्वर ब्लॉक के मुसासू ग्रामसभा के मौजूदा चुनाव को निरस्त कर जल्द जल्द से नए चुनाव कराएं जाएं। ग्रामीण कह रहे हैं कि कुल पड़े मतों मे से आधे से ज्यादा मत निरस्त कर कैसा चुनाव किया गया। स्थानीय लोग उत्तराखंड के मुख्य मंत्री से भी अनुरोध करते दिख रहे है कि क्षेत्र की जनता के हित में जरूरी कदम उठाए जाएं। इसी जिले में धुमाकोट में नैनीडांडा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत टंडोली के प्रधान पद के प्रत्याशी सुशील कुमार ने भी उनके पोलिंग बूथ में तैनात पीठासीन अधिकारी पर मतदान के दौरान अनियमिता बरतने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग आरओ से की है। प्रत्याशी ने उन्हें प्राप्त सभी मतों को मान्य मानते हुए संशोधित परिणाम घोषित करने की मांग की है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2o7MaSh

सोमवार, 21 अक्टूबर 2019

उत्तराखंड पंचायत चुनाव रिजल्ट: बीजेपी-कांग्रेस के दावों के बीच निर्दलीयों का दबदबा

देहरादून उत्तराखंड में सोमवार को शुरू हुई पंचायत चुनाव की मतगणना अब भी जारी है। हालांकि चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं हुए थे लेकिन सियासी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशियों को समर्थन घोषित कर रखा था। अब जबकि चुनाव परिणाम तेजी से आ रहे हैं, बीजेपी और कांग्रेस अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं। इन सबके बीच चुनाव नतीजों से संकेत मिल रहे हैं कि जिला पंचायतों में बोर्ड गठन को लेकर दोनों ही प्रमुख दलों को निर्दलीय प्रत्याशियों की उपेक्षा करना कठिन होगा। मंगलवार दोपहर तक पंचायत चुनाव के सभी नतीजों के आने की उम्मीद है। पिथौरागढ़ में 12 सीटों पर बीजेपी समर्थित जीते राज्य में के 356 पदों में से नौ निर्विरोध निर्वाचित हुए। शेष पर चुनाव हुआ। अब तक आए परिणाम में पिथौरागढ़ में कुल 27 सीटों में 12 पर बीजेपी के समर्थित प्रत्याशी जीते हैं। पौड़ी जिले की 14 सीटों पर रिजल्ट आ चुके हैं और इसमें से पांच ही बीजेपी के खाते में आई हैं। रुद्रप्रयाग में निर्दलीयों ने मारी बाजी अंतिम अपडेट मिलने तक उत्तरकाशी में 25 सीटों पर परिणाम घोषित हो चुके थे। इसमें दो पर ही बीजेपी समर्थित प्रत्याशी जीत हासिल कर पाए हैं। वहीं, रुद्रप्रयाग जिले में 18 में से 11 जिला पंचायत सदस्यों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। यहां आठ सीटें निर्दलीयों के खाते में गई हैं। टिहरी जिले की सात सीटों के परिणाम आ चुके हैं, इनमें से चार बीजेपी, एक कांग्रेस और दो निर्दलीय के खाते में गई हैं। नैनीताल में 10 सीटों पर निर्दलीय जीते देहरादून में जिला पंचायत की छह सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इसमें से तीन सीटें बीजेपी के खाते में गई हैं। चमोली में 26 में से तीन के नतीजे घोषित हो चुके हैं। यहां बीजेपी, कांग्रेस और निर्दलीय तीनों के खाते में अभी एक-एक सीट आई है। नैनीताल जिले में 27 में से 26 पदों पर चुनाव हुआ था। एक सीट पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ था। देर रात तक घोषित हुए 10 नतीजों में से बीजेपी के हिस्से में एक सीट आई है। वहीं, 9 सीटों पर निर्दलीय ने बाजी मारी है। ऊधमसिंहनगर में जिला पंचायत की 35 सीटों पर चुनाव हुआ। देर शाम तक यहां पांच नतीजे घोषित किए जा चुके थे। खटीमा में बीजेपी समर्थित उम्मीदवार दो सीटों पर जीते हैं। वहीं, एक सीट पर निर्दलीय को कामयाबी मिली है। सितारगंज में दो सीटों पर निर्दलीयों ने जीत हासिल की है। दीपिका चुफाल को मिली शिकस्त हल्द्वानी पनियाली ग्राम सभा से 21 साल की रागिनी आर्य ग्राम प्रधान के पद पर विजयी हुई हैं। देहरादून में रायपुर के लड़वाकोट की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान शिवानी कंडारी की उम्र 23 साल है। चंपावत के भंडार बोरा में मीना कुंवर प्रधान पद पर निर्वाचित हुई हैं। राज्यभर के 12 जिलों में 30 लाख से अधिक मतदाताओं ने इन चुनावों में मतदान किया था, जिसमें तीन चरणों में 30,06,378 वोट पड़े। पिथौरागढ़ के डीडीहाट विधायक एवं बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल की बेटी दीपिका चुफाल चिटगालगांव सीट से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हार गईं। अल्मोड़ा में 11 सीटों पर 1 वोट से जीत-हार ग्राम प्रधानों के 7485 और क्षेत्र पंचायत सदस्यों (बीडीसी) के 2984 पदों के लिए चुनाव हुए थे। पिथौरागढ़ जिले में बीजेपी से बागी होकर सरमोली जिला पंचायत सीट से मैदान में उतरे जगत मर्तोलिया ने चुनाव जीता। अल्मोड़ा जिले में शाम तक जारी हुए परिणामों में 8 विकासखंडों के कुल 11 उम्मीदवारों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। महज 1 वोट ने इन सभी 11 प्रत्याशियों का भाग्य बदल दिया। द्वाराहाट विकासखंड के मल्ली मिरई ग्राम पंचायत से इस बार अंजू गोस्वामी व रेखा दो उम्मीदवार मैदान में थे। जारी हुए परिणाम में अंजू को 354 मत हासिल हुए जबकि रेखा ने अंजू से एक वोट अधिक यानी 355 मत हासिल कर जीत हासिल की। इस ग्राम पंचायत से 32 मत खारिज हुए। इसी ब्लॉक के ग्राम पंचायत बड़ेत से रेखा बिष्ट ने अपने निकटवर्ती मंजू को देवी को 1 मत से पराजित किया। इसी विकासखंड के एक और ग्राम पंचायत बनोली में एक मत से हार-जीत तय हुई। विजयी प्रत्याशी प्रशांत सिंह को 38 और प्रतिद्वंदी दीवान सिंह को 37 मत प्राप्त हुए जबकि तीन मत खारिज हुए। विकासखंड स्याल्दे के कनारीथौड़ में दीपा देवी अपने निकटवर्ती ललित सिंह से एक वोट अधिक प्राप्त कर ग्राम प्रधान बनीं। दीपा को 53 और ललित को 52 वोट मिले जबकि तीसरी उम्मीदवार पूजा देवी को 14 मत ही मिले। विकासखंड भिकियासैंण के इंडा ग्राम पंचायत से हेमा देवी नाम के दो प्रत्याशियों में कड़ा मुकाबला रहा। इसमें अनानास चुनाव चिह्न प्रत्याशी हेमा देवी ने 68 मत प्राप्त कर आइसक्रीम चुनाव चिह्न प्रत्याशी हेमा देवी को 1 वोट के अंतर से पराजित किया। तीसरी उम्मीदवार सरस्वती देवी को 11 मत पड़े। इसी विकासखंड के ग्राम पंचायत जालली में भी दो प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला रहा। अमरनाथ ने गंगा देवी को 1 मत से हराया। अमरनाथ को 102 मत मिले। 14 मत रद्द हुए। विकासखंड चौखुटिया के ग्राम पंचायत भटकोट में इस बार ग्राम प्रधान के लिए कुल 6 उम्मीदवार मैदान में थे, जिसमें गीता 68 मत हासिल कर विजयी रहीं। उनकी निकटवर्ती भावना देवी को 67 मत ही मिले। सल्ट की ग्राम पंचायत भकराकोट में ग्राम प्रधान पद प्रत्याशी विनीता देवी ने 79 वोट पाकर जीत दर्ज की जबकि उनकी निकटवर्ती अंजलि देवी को 78 मत प्राप्त हुए। इस ग्राम पंचायत से 6 मत रद्द हुए।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2p1AO2I

साध्वी प्राची ने सुरक्षा की मांग की

देहरादून, 21 अक्टूबर (भाषा) साध्वी प्राची ने अपनी जान को खतरा बताते हुए स्वयं के लिए सुरक्षा की मांग की है। साध्वी प्राची ने रविवार को हरिद्वार में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कमलेश तिवारी की हत्या के बाद उनकी जान को भी खतरा है। साध्वी प्राची ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को इस विषय में अवगत करा दिया है और अपने लिए सुरक्षा की जरूरत व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पिछले दस साल से मुस्लिम कट्टरपंथी संगठनों द्वारा उन्हें धमकियां मिल रही हैं। साध्वी प्राची ने कहा कि तिवारी की हत्या के बाद वह अपनी जान को भी साफ तौर पर खतरा महसूस कर रही हैं क्योंकि मुस्लिम कट्टरपंथियों ने तिवारी के खिलाफ फतवा जारी करने के साथ ही उन पर भी 51 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। उन्होंने कहा कि तिवारी की जघन्य हत्या के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि किसी भी समय उन्हें भी ‘षड्यंत्रकारी ताकतें’ निशाना बना सकती हैं। साध्वी ने बताया कि वर्ष 2016 में उन्हें आतंकवादी संगठन आईएसआईएस से धमकी मिली थी।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/33Tgtvn

उत्तराखंड में पुलिसकर्मियों के भत्तों में बढोत्तरी की घोषणा

देहरादून, 21 अक्टूबर (भाषा) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पुलिसकर्मियों के वर्दी धुलाई भत्ते, स्वच्छकों का मानदेय बढ़ाने तथा विचाराधीन कैदियों के भोजन की राशि को बढ़ाने की सोमवार को घोषणा की। रावत ने यहां आयोजित पुलिस स्मृति परेड में शहीद स्मारक पर पुलिस एवं अर्द्धसैन्य बलों के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि कांस्टेबल से निरीक्षक तक के पुलिसकर्मियों के वर्दी धुलाई भत्ते को 150 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये किया जायेगा जबकि पुलिस विभाग में कार्यरत अंशकालिक स्वच्छकों का मानदेय 1500 से बढ़ाकर 2500 रुपये और विचाराधीन बंदियों के दो समय के भोजन के लिए धनराशि को 45 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये किया जायेगा। रावत ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाये रखने की जिम्मेदारी निभाते हुए राज्यों के पुलिस बलों और देश के अर्द्धसैन्य बलों के पिछले एक वर्ष में कुल 292 जवानों ने अपनी शहादत दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के भौगोलिक एवं सामरिक दृष्टि से राष्ट्र के लिए अत्यंत संवेदनशील और महत्वपूर्ण होने के कारण राज्य पुलिस के समक्ष अनेक चुनौतियां हैं जिनमें बड़े त्योहार, चारधाम यात्रा, आपदा एवं 2021 में होने वाले महाकुंभ का आयोजन है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि उत्तराखण्ड पुलिस अपनी जन शक्ति एवं संसाधनों से इन चुनौतियों का सामना करने में सफल होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के पुलिस और अर्द्धसैन्य बलों के शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित भी किया।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/33TgsYl

देहरादून रेलवे स्टेशन में यार्ड की री-मॉडलिंग, 14 ट्रेनों की सेवाएं हुई बंद

देहरादून उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रेलवे स्टेशन यार्ड की री-मॉडलिंग के चलते रेलवे ने 14 ट्रेनों को रद्द कर दिया और छह ट्रेनों को आंशिक रूप से करने का फैसला लिया है। यात्रियों को बंद की गई ट्रेनों के शुरू होने का फरवरी 2020 तक इंतजार करना पड़ेगा। त्योहारों को देखते हुए इन ट्रेनों के बंद होने के कारण लोगों को काफी परेशनी का सामा करना पड़ सकता है। जानकारी के अनुसार, आंशिक रूप से बंद होेने वाली कुछ ट्रेनें हरिद्वार, नजीबाबाद और अलीगढ़ स्टेशन से चलेंगी। देहरादून स्टेशन के विस्तार और री मॉडलिंग कार्य के लिए इन ट्रेनों की सेवाओं को बंद करने का फैसला किया गया है। बंद या आंशिक रूप से बंद ट्रेनों की सूची के अनुसार, देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस(14631) ट्रेन 10 नवंबर से 6 फरवरी 2020 तक बंद रहेगी। अमृतसर-देहरादून एक्सप्रेस (14632) ट्रेन 9 नवंबर से 6 फरवरी तक बंद रहेगी। उज्जैन-देहरादून एक्सप्रेस (14309) ट्रेन 13 नवंबर से 6 फरवरी तक बंद रहेगी। वहीं देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस (14310) ट्रेन 12 नवंबर से 05 फरवरी तक बंद रहेगी। इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस (14317) नौ नवंबर से 9 फरवरी तक और देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस (14318) ट्रेन 9 नवंबर से 8 फरवरी तक बंद रहेगी। जम्मूतवी-हरिद्वार एक्सप्रेस (14606) ट्रेन 10 नवंबर से 2 फरवरी तक और हरिद्वार-जम्मूतवी एक्सप्रेस (14605) ट्रेन 11 नवंबर से 3 फरवरी के बीच बंद रहेगी। बांद्रा-देहरादून एक्सप्रेस (19019) ट्रेन 8 नवंबर से 6 फरवरी तक और देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस (19020) ट्रेन 10 नवंबर से 8 फरवरी तक बंद रहेगी । सहारनपुर-देहरादून पैसेंजर (54341) ट्रेन 11 नवंबर से 8 फरवरी तक और देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर (54342) ट्रेन 11 नवंबर से 8 फरवरी तक बंद रहेगी। मदुरै-देहरादून चंडीगढ़ एक्सप्रेस (12687 ) ट्रेन 6 नवंबर से 2 फरवरी तक और देहरादून-चंडीगढ़ मदुरै एक्सप्रेस (12688) ट्रेन 11 नवंबर से 7 फरवरी तक बंद रहेगी। नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस (12017) ट्रेन 10 नवंबर से 7 फरवरी तक देहरादून से हरिद्वार तक बंद रहेगी। वहीं देहरादून-न्यू दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस (12018 ) ट्रेन 10 नवंबर से 7 नवंबर तक आंशिक रूप से बंद रहेगी। यह ट्रेन ओल्ड देहरादून तक चलेगी। श्रीगंगा नगर- हरिद्वार इंटरसिटी एक्सप्रेस (14712) ट्रेन 10 नवंबर से 07 फरवरी तक अंबाला कैंट तक कुछ समय के बंद रहेगी और अंबाला कैंट से हरिद्वार के बाद ट्रेन कैंसिल कर दी गई। इसी प्रकार अमृतसर-हरिद्वार जनशब्ताबदी एक्सप्रेस (12054) 10 नवंबर से 7 फरवरी तक सहारनपुर तक कुछ समय के लिए बंद की गई है और सहारनपुर से हरिद्वार के बीच में कैंसिल कर दी गई। इसी प्रकार हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस (12053) 10 नवंबर से 7 फरवरी तक पुराने सहारानपुर से चलाई जाएगी।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/32zTeWN

रविवार, 20 अक्टूबर 2019

उत्तराखंड पंचायत चुनाव-2019: 12 जिलों के 89 ब्लॉकों में मतगणना जारी, जानें नतीजे

देहरादून उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की मतगणना जारी है। राजधानी देहरादून समेत कुल 89 ब्लॉक मुख्यालयों पर सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती हो रही है। राज्य में तीन चरणों में पंचायत चुनाव का मतदान हुआ था। हरिद्वार को छोड़कर उत्तराखंड के बारह जिलों के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। चुनाव मैदान में 33,882 प्रत्याशी हैं। राज्य में जिला पंचायत सदस्यों की 356 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। इसके साथ ही ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतगणना केंद्रों पर काउंटिंग चल रही है। सुबह आठ बजे से 30 लाख 6378 मत गिने जा रहे हैं। मतों की गिनती शुरू होने के बाद इन पदों में चुनाव लडे प्रत्याशियों की धडकनें बढ़ी हुई हैं। सबसे पहले ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पदों के नतीजे आ रहे हैं। क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्य पदों के परिणाम आने में कुछ वक्त लग रहा है। अब तक गिनती में तीन सौ ग्राम प्रधानों के नतीजे घोषित हुए हैं जबकि जिला पंचायत के भी तीन सीटों के परिणाम आ चुके हैं। चुनावों में राज्य में 1515 ग्राम पंचायतों के प्रधान और बीडीसी सदस्य निर्विरोध चुने जाने से इन पर चुनाव नहीं हुआ। 12 जिलों के 89 विकासखंडों की 7485 ग्राम पंचायतों में तीन चरणों में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र व जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए पांच, 11 व 16 अक्टूबर को मतदान हुआ था। 89 ब्लॉक मुख्यालयों में मतगणना चल रही है। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट के अनुसार ब्लॉक मुख्यालयों में गणना कार्य के लिए आठ से लेकर 20 तक टेबलें लगाई गई हैं। मतगणना के लिए रिजर्व में भी बड़ी संख्या में कर्मचारी रखे गए हैं। विकास खंड बागेश्वर में ग्राम प्रधान का पहला परिणाम घोषित हो गया है। यहां ग्रामसभा रिखड़ी से भगवती प्रसाद, धारी-दो से कमला देवी विजयी हुए हैं। ग्रामसभा बनेगांव से सूरज कुमार, सानीउडियार से बसंती देवी व धपोलसेरा से उमेश सिंह विजयी हुए हैं। ऊधमसिंहनगर के गदरपुर की ग्राम सभा श्रीरामपुर से ललिता विश्वास, बुकसोरा से मनदीप कौर, आनंद खेड़ा से इंद्रपाल सिंह, चंदन नगर से विकास सरकार, जयनगर से दीपक पाल और विजय नगर से हरविंदर कौर प्रधान पद पर जीते हैं। रुद्रपुर के जवाहनगर से बीडीसी सीट पर लता पटवाल और जवाहरनगर-दो से पंकज कोरंगा जीते हैं। रुद्रपुर के खमियां नं दो में रीता कोरंगा बीडीसी सदस्य बनीं। रुद्रप्रयाग जिले में बाडब से सुमन देवी, सेनाग्रसारी से शिव प्रसाद, अखौड़ी से रेखा देवी, मचकड़ी से मधुदेवी, कन्दी से मीना देवी और डांगी बांगर से संध्या ध्यानी प्रधान पद पर विजयी हुई हैं। लोहाघाट ब्लॉक क्षेत्र में जाखजिंड़ी से पुष्पा कलौनी क्षेत्र पंचायत सदस्य बनी हैं। पुष्पा को 254 मत मिले हैं। खटीमा में पहले राउंड में पहला परिणाम घोषित हो गया है। यहां कुटरी से वॉर्ड सदस्य सुनील सिंह 101 मत विजयी हुए हैं। द्वाराहाट में मतगणना के पहले चरण में घोषित परिणाम के तहत बड़ैत से रेखा बिष्ट ने तथा बनोली से प्रशान्त सिंह ने एक-एक मत से जीत दर्ज की है। इसके अलावा रणां से देवकी देवी, मांसर से हेमा देवी सरस्वती, सतीनौगांव से भावना सती, तैलीसुनौली से हेमा बिष्ट, सैलीसुनोली से इंद्र सिंह, कफड़ा से दिनेश चंद्र कबड़वाल तथा उड़ीसा से दिनेश कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर प्रधान पद पर विजय प्राप्त की है। हल्द्वानी में लाखनमंडी से प्रधान पद पर भावना बजेठा को 467 वोट मिले हैं। भावना ने 14 मतों जीत दर्ज की है। कुंवरपुर से निवर्तमान प्रधान हरेंद्र बिष्ट की पत्नी चित्रा बिष्ट जीती हैं। चित्रा को 489 वोट मिले हैं। लच्छामपुर से तनुजा पांडे 505 वोट से जीती हैं। रुद्रपुर ब्लॉक की किच्छा तहसील में शांतिपुरी खमिया नंबर-2 से चंद्रकला कोरंगा, शांतिपुरी-3 में राहुल तिवारी, जवाहर नगर में दीपा कांडपाल, शांतिपुरी-1 में विमला जोशी और गड़रिया बाग में गीता देवी ने प्रधान पद पर जीत दर्ज की है। विकासखंड खटीमा में प्रधान पद के दावेदार नीरज सिंह ग्रामसभा कुटरी से निर्वाचित हुए हैं। ग्रामसभा गैलरी चकरपुर से पूनम देवी तथा गौर पटिया से अनिल चंद ग्राम प्रधान पद की सीट पर जीते हैं। पिथौरागढ़ के विण ब्लॉक के पाभै वल्दिया ग्राम पंचायत से राजेंद्र प्रसाद लगातार दूसरी बार प्रधान चुने गए हैं। राजेंद्र को 98 और निकटतम प्रतिद्वंद्वी पुष्कर को 68 मत मिले हैं। पौड़ी जिले में एक जिला पंचायत सदस्य, 125 क्षेत्र पंचायत सदस्य व 392 ग्राम प्रधान निर्विरोध निर्वाचित होने तय हैं, जबकि जिले के ब्लॉक खिर्सू स्थित ग्राम मरोड़ा के ग्रामीणों ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बहिष्कार किया था। जिसके चलते वहां ग्राम प्रधान व वॉर्ड मेंबर नहीं चुने जाएंगे। उत्तरकाशी के पुरोला की 43 ग्राम पंचायत में से सात प्रधान निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। शेष 36 की मतगणना चल रही है। यहां 21 क्षेत्र पंचायत में से तीन निर्विरोध चुने गए हैं। एक नामांकन रद्द हुआ है। शेष 17 पर मतगणना चल रही है। बागेश्वर के विकास खंड गरुड़ में ग्राम प्रधान का पहला परिणाम घोषित हो गया। यहां ग्रामसभा जिनखोल से मंजू देवी विजयी हुई हैं। ग्रामसभा दुदिला से प्रधान पर पर गोपाल राम विजयी हुए हैं। कपकोट में ग्रामसभा झूनी से कुंदन सिंह, तरसार पतियासार से नरेंद्र सिंह, मिखिला खल्लपट्टा से दुगा देबी, लाहुर से प्रताप सिंह, हरकोट से गंगा हरकोटिया, खाती से कैलाश सिंह विजयी हुए हैं। हल्द्वानी में प्रधान पद पर वसंतपुर गौला पार के किशोर चुफाल जीते हैं। चुफाल को 316 और पराजित प्रत्याशी योगेश बर्गली को 243 वोट मिले हैं। नवाड़खेड़ा स प्रधान बने हीरा सिंह बिष्ट को 216 वोट मिले हैं। सीतापुर से प्रधान बनीं किरन आर्या को 437 वोट मिले हैं। किशनपुर रैक्वाल से ममता बिष्ट 378 वोट पाकर प्रधान बनी हैं।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/35UvkHx

उत्‍तराखंड: खाई में गिरी वैन, पेड़ों में फंसने से बची 15 लोगों की जान

नैनीताल कहते हैं कि 'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय।' उत्‍तराखंड के नैनिताल जिले में काठगोदाम-हैराखंड सड़क पर एक वैन खाई में गिर गई। वैन खाई में गिरने के बाद पेड़ों के अंदर फंस गई जिससे उस पर सवार 15 लोगों की जान बच गई। इस वैन पर कुल 18 लोग सवार थे। हादसे में 3 लोगों को काफी चोट लगी थी जिससे बाद में उनकी मौत हो गई। शनिवार शाम को हुई इस घटना के समय बस में जरूरत से ज्‍यादा लोग भरे हुए थे। स्‍थानीय पुलिस ने बताया कि वैन पर सवार लोग रौसिल गांव में रामलीला देखने जा रहे थे। काठगोदाम के एसएचओ नंदन सिंह रावत ने कहा, 'हालांकि दशहरा पिछले सप्‍ताह मनाया गया था लेकिन इसका जश्‍न 10 और दिनों तक चलता है। कई गांवों में अभी रामलीला का मंचन हो रहा है।' रावत ने कहा, 'हादसे में बचे लोग पनिया गांव के रहने वाले थे और वैन से रौसिल गांव जा रहे थे लेकिन अपने गंतव्‍य स्‍थान से एक किलोमीटर पहले ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और वैन खाई में गिर गई।' उन्‍होंने बताया कि यह संयोग रहा कि वैन एक पेड़ में फंस गई और कई लोगों की जान बच गई। रावत और उनके साथी पुलिसकर्मियों ने स्‍थानीय लोगों की मदद से खाई में गिरे लोगों को निकाला। उन्‍होंने कहा कि मारे गए लोगों में 55 वर्षीय खस्‍ती देवी और दो बच्‍चे प्रकाश चंद और दीपांशु शामिल हैं। रावत ने बताया कि तीन और घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2MW8hUk

चमोली: भालुओं ने किया महिला पर हमला, मौत

गोपेश्वर के चमोली जिले के स्यूण गांव में रविवार को भालू के हमले से एक महिला की मौत हो गई। के अंतर्गत आने वाले स्यूण गांव के समीपवर्ती क्षेत्र में 35 वर्षीया धनेश्वरी देवी पर भालुओं के झुंड ने हमला कर उन्हें चट्टान से नीचे गिरा दिया। महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। क्षेत्र की रेंज ऑफिसर आरती मैथानी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग तथा पुलिस का बचाव दल घटनास्थल पर भेजा गया। हांलांकि, उनका शव चट्टान में फंसे होने की वजह से उसे निकालने में राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की मदद ली गई। उन्होंने बताया कि मृतका धनेश्वरी देवी गोशाला के नजदीक अपने मवेशियों के लिए घास लेने गई थीं लेकिन निकटवर्ती जंगल से आए भालुओं ने उन पर हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर लोग बचाव के लिए दौड़े लेकिन इसी बीच भालुओं ने उन्हें चट्टान से नीचे धकेल दिया, जिससे महिला की मौत हो गई।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2P4ln4h

उत्तराखंड में चट्टान गिरने से आठ लोगों की मौत

देहरादून, 20 अक्टूबर (भाषा) उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के चंडिकाधार में पहाड़ी से मलबा गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हादसा कल देर रात हुआ जब पहाड़ी से गिरे मलबे के साथ एक भारी बोल्डर एक वाहन और दो मोटरसाइकिलों पर आ गिरा । हादसा इतना जबरदस्त था कि मलबे के साथ ही वाहन करीब 500 मीटर गहरे खड्ड में जा गिरे । इस हादसे में पांच व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि तीन अन्य ने अस्पताल में दम तोड दिया । रुद्रप्रयाग के क्षेत्राधिकारी गणेश कोली ने बताया कि अब तक चल रहे बचाव और राहत अभियान में चार शवों को मलबे से निकाल लिया गया है जबकि पांचवें शव को निकालने का प्रयास जारी है । उन्होंने बताया कि चट्टान कड़ी होने के कारण बचाव और राहत कार्य में परेशानी आ रही है और उसे तोड़ने के लिये भारी मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है । हादसे के समय वाहन सोनप्रयाग से रुद्रप्रयाग की ओर आ रहे थे । हादसे के शिकार तीन लोगों की शिनाख्त हो चुकी है जिनमें से एक रुद्रप्रयाग जबकि दो ऋषिकेश के निवासी थे । राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है ।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/32yKpg6

शनिवार, 19 अक्टूबर 2019

उत्तराखंड में गुटखा, पान मसाला प्रतिबंधित

देहरादून, 19 अक्टूबर (भाषा) उत्तराखंड सरकार ने गुटखा जैसे पदार्थों और तंबाकू एवं निकोटिन की उच्च मात्रा वाले पान मसाला के उत्पादन, भंडारण, वितरण और बिक्री को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त नितेश कुमार झा ने शुक्रवार की शाम इस संबंध में एक आदेश जारी किया। यह फैसला तंबाकू एवं निकोटिन युक्त गुटखा और पान मसाला जैसे पदार्थों के मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों के मद्देनजर लिया गया है। आदेश में प्रतिबंध के कारणों के बारे में विस्तार से बताया गया है कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण मानव उपभोग के किसी भी उत्पाद में तंबाकू एवं निकोटिन के प्रयोग को प्रतिबंधित करता है और यह पाया गया कि गुटखा, पान मसाला और विभिन्न नामों के तहत बेचे जा रहे कई अन्य उत्पादों में इनकी मात्रा बहुत ज्यादा है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/32uowhJ

शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2019

चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल तक के लिए हुए बंद

देहरादून उत्तराखंड में चार धामों से जुड़े मंदिरों की कपाट बंदी का सिलसिला शुरू हो चला है। गढ़वाल हिमालय स्थित चतुर्थ केदार भगवान के कपाट शुक्रवार को पूजा-अर्चना के बाद विधि-विधान से सुबह सात बजे शीतकाल तक के लिए बंद कर दिए गए। भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली को लेकर भक्त गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर के लिए रवाना हो गए हैं। अब शीतकाल में छह माह तक भगवान रुद्रनाथ की पूजा-अर्चना गोपीनाथ मंदिर में की जाएगी। तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट 6 नवंबर को बंद होंगे। द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट 21 नवंबर को बंद होंगे। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री धाम के कपाट दीपावली के अगले दिन 28 अक्तूबर को अन्नकूट पर्व पर पूर्वाह्न 11:40 बजे और यमुनोत्री धाम के कपाट 29 अक्टूबर को भैयादूज के दिन बंद किए जाएंगे। के कपाट परंपरानुसार भैयादूज पर 29 अक्तूबर को सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। बद्रीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को शाम 5:13 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2Bmpa52

उत्तराखंड में गुटखा, पान मसाला पर प्रतिबंध

देहरादून, 18 अक्टूबर (भाषा) उत्तराखंड सरकार ने तंबाकू तथा निकोटीन युक्त गुटखा और पान मसाला जैसे खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, वितरण एवं बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा आयुक्त नितेश कुमार झा द्वारा यहां जारी आदेश में कहा गया है कि जन स्वास्थ्य के मद्देनजर तंबाकू तथा निकोटीन युक्त गुटखा, पान मसाला तथा अन्य किसी भी नाम से बिकने वाले ऐसे खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, वितरण एवं बिक्री को आदेश के जारी होने से एक साल तक की अवधि के लिये प्रतिबंधित कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा किसी खाद्य उत्पाद में संघटकों के रूप में तंबाकू और निकोटीन का उपयोग प्रतिबंधित है लेकिन गुटखा और पान मसाला जैसे खाद्य उत्पादों में निकोटीन और तंबाकू का उपयोग संघटकों के रूप में किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत राज्य खाद्य सुरक्षा आयुक्त जन स्वास्थ्य के मद्देनजर एक वर्ष के लिये तंबाकू और निकोटीन युक्त किसी भी खाद्य पदार्थ के निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री को पूरे राज्य में प्रतिबंधित कर सकता है और गुटखा और पान मसालों में इन संघटकों के बहुत ज्यादा इस्तेमाल किये जाने के मददेनजर इन्हें संपूर्ण प्रदेश में प्रतिबंधित कर दिया गया है ।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2VTdz6Z

लाडली हत्याकांड के दोषी को फांसी की सजा

नैनीताल, 18 अक्टूबर :भाषा: उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने पांच साल पहले हल्द्वानी में हुए लाडली दुष्कर्म और हत्याकांड में दोषी को निचली अदालत द्वारा दी गयी फांसी की सजा को शुक्रवार को बरकरार रखा। न्यायमूर्ति आलोक सिंह और न्यायमूर्ति रविंद्र मैठाणी की खंडपीठ ने नैनीताल जिला अदालत के इस निर्णय को सही ठहराया जिसमें चार वर्षीया बालिका के दुष्कर्म और हत्या के दोषी ट्रक ड्राइवर अख्तर अली को फांसी की सजा दी गयी है। वर्ष 2014 में नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में इस जघन्य अपराध में शादी में शामिल होने आयी बच्ची को विवाह स्थल से उठा लिया गया था और उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गयी थी । उसका शव बाद में नदी के किनारे से बरामद हुआ था । समाज में इस घटना को लेकर भडके आक्रोश के बाद मीडिया में आयी खबरों में उस बच्ची को लाडली का नाम दिया गया । घटना की छानबीन के बाद इस संबंध में एक ट्रक ड्राइवर अख्तर अली का नाम सामने आया था जिसे बाद में पंजाब से गिरफ्तार किया गया था ।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2BmJO53

बुधवार, 16 अक्टूबर 2019

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: अंतिम चरण में शाम चार बजे तक 60 प्रतिशत से अधिक मतदान

देहरादून, 16 अक्टूबर (भाषा) उत्तराखंड पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में बुधवार शाम चार बजे तक 60.05 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि मतदान शाम पांच बजे संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि कुल मतदान के आंकड़े जारी होने में कुछ समय लगेगा। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार शाम चार बजे तक 60.05 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके थे। चुनाव नतीजे 21 अक्टूबर को घोषित किये जाएंगे।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2OUeh2y

चंडीप्रसाद भट्ट को मिलेगा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार

देहरादून, 16 अक्टूबर (भाषा) उत्तराखंड के जानेमाने पर्यावरणविद और गांधीवादी विचारक चंडीप्रसाद भट्ट को 31 अक्टूबर को इस साल का इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार ने कहा कि चिपको आंदोलन के लिए प्रख्यात हुए भट्ट को पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी 31 अक्टूबर को नयी दिल्ली स्थित जवाहर भवन में आयोजित समारोह में सम्मानित करेंगी। कुमार ने बताया कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा पुरस्कार समिति के सदस्य मोतीलाल वोरा ने पुरस्कार की घोषणा की थी।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2MixHMH

उत्तराखंड: जमरानी बांध परियोजना को पर्यावरण संबंधी मंजूरी

देहरादून, 16 अक्टूबर (भाषा) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को कहा कि 40 वर्षों से भी अधिक समय से लंबित जमरानी बांध परियोजना को आखिरकार केंद्र सरकार से पर्यावरण संबंधी अनुमति मिल गयी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संबंधी मंजूरी मिलने के बाद अब इस बहुप्रतीक्षित परियोजना के पूर्ण होने की प्रक्रिया में तेजी आएगी। परियोजना के कार्यान्वयन में हुई प्रगति में केंद्र और राज्य के संयुक्त प्रयासों को रेखांकित करते हुए रावत ने कहा कि इससे भाबर क्षेत्र के निवासियों का बहुप्रतीक्षित सपना पूरा होगा। भाबर हिमालय के निचले हिस्सों और शिवालिक के दक्षिण में स्थित है। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को बताया, “तराई भाबर क्षेत्र के लोगों को परियोजना से पानी मिलेगा और उससे उत्तराखंड की 5000 हेक्टेयर से अधिक भूमि की सिंचाई हो सकेगी।” उन्होंने कहा कि 1970 में प्रस्तावित 2,584 करोड़ रुपए की इस परियोजना से उत्तराखंड के नैनीताल और उधम सिंह नगर को पेयजल और सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। साथ ही 14 मेगावाट बिजली पैदा होगी। नैनीताल जिले की गोला नदी पर स्थित यह बांध नौ किमी लंबा, 130 मी चौड़ा और 485 मी ऊँचा होगा। परियोजना को इस वर्ष फरवरी में केंद्रीय जल आयोग से तकनीकी मंजूरी मिल गयी थी। वन विभाग ने परियोजना के लिए 351.49 हेक्टेयर भूमि प्रदान की है और राज्य सरकार ने 89 करोड़ रुपए की आरंभिक राशि आवंटित की है। भाबर क्षेत्र के लोगों के लिए यह परियोजना जीवनरेखा के समान है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/33BTfcQ

उत्तराखंड : जमरानी बांध परियोजना को मिली पर्यावरण मंजूरी

देहरादून, 16 अक्टूबर (भाषा) उत्तराखंड में पिछले 40 साल से अटकी हुई प्रस्तावित जमरानी बांध परियोजना को आखिरकार केंद्र से पर्यावरण मंजूरी मिल गयी है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस बहुप्रतीक्षित परियोजना को पर्यावरण मंजूरी मिलने से इसके जल्द से जल्द पूरा होने का रास्ता साफ हो गया है। परियोजना के पूरा होने की दिशा में राज्य सरकार एवं केंद्र के संयुक्त प्रयास का हवाला देते हुए रावत ने कहा कि इससे निचले हिमालय एवं शिवालिक पहाड़ियों के दक्षिण क्षेत्र भाबर इलाके के लोगों का पुराना सपना पूरा होगा। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को बताया, ‘‘परियोजना से अब तराई-भाबर क्षेत्र के लोगों को गुरुत्व आधारित जल आपूर्ति होगी जो उत्तराखंड के 5,000 हेक्टेयर से अधिक के भूभाग पर सिंचाई की मांग को भी पूरा करेगा।’’ उन्होंने कहा कि 2,584 करोड़ रुपये की 1970 के दशक में प्रस्तावित परियोजना से उत्तराखंड के नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों के लोगों को पेयजल और सिंचाई दोनों उद्देश्यों के लिये जल आपूर्ति होगी। इसके अलावा 14 मेगावाट की बिजली भी पैदा होगी। नैनीताल जिले में गोला नदी पर स्थित यह बांध नौ किलोमीटर लंबा, 130 मीटर चौड़ा और 485 मीटर ऊंचा है। इस परियोजना को केंद्रीय जल आयोग से इस साल फरवरी में तकनीकी मंजूरी मिल गयी। वन विभाग पहले ही इस परियोजना के लिये 351.49 हेक्टेयर जमीन दे चुका है और राज्य सरकार ने इसके लिये शुरुआती कुल 89 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है। परियोजना को भाबर इलाके के लोगों के लिये जीवनरेखा माना जा रहा है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/33GwfcZ

मंगलवार, 15 अक्टूबर 2019

40 वर्षों से लटकी जमरानी बांध परियोजना को मिली हरी झंडी

देहरादून 40 साल से बहुप्रतीक्षित भाबर की लाइफ लाइन को केंद्र की आरे से मंगलवार को मिल गई। यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि अब इस महत्वपूर्ण परियोजना के काम में और तेजी आएगी। 40 से भी अधिक वर्षों के इंतजार के बाद भाबर के लोगों के सपना सच होगा। मुख्यमंत्री ने कहा, 'दशकों से लटकी पड़ी जमरानी बांध परियोजना को हकीकत बनाने के लिए हमारी सरकार ने गम्भीरता से कोशिश की। इसमें केन्द्र सरकार की भी पूरा सहयोग मिला जिसके लिए हम उनके आभारी हैं।' केंद्रीय जलआयोग की तकनीकी सलाहकार समिति ने बांध परियोजना को मंजूरी दे दी है। इससे क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी पेयजल की समस्या दूर होने की उम्‍मीद जगी है। 14 मेगावाट विद्युत उत्पादन होगा 09 किलोमीटर लम्बे, 130 मीटर चौड़े और 485 मीटर ऊंचे इस बांध के निर्माण से 14 मेगावाट विद्युत उत्पादन के साथ ही पेयजल व सिंचाई के लिए पानी भी उपलब्ध होगा। इससे खासतौर पर व जिले को ग्रेविटी आधारित जलापूर्ति होगी। कुल लागत 2584 करोड़ रुपये जामरानी बांध परियोजना की कुल लागत 2584 करोड़ रुपये है। परियोजना की तकनीकी स्वीकृति केंद्रीय जल आयोग द्वारा फरवरी 2019 में दी जा चुकी है।बांध निर्माण के लिए वन विभाग ने 351.49 हेक्टेयर जमीन दी है। शासन से इसके लिए शुरूआती तौर पर 89 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2ML4dWH

बेटी और दामाद के साथ केदारनाथ पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत

देहरादून अपनी उत्तराखंड यात्रा के दौरान मंगलवार को अपनी पुत्री और दामाद के साथ धाम पहुंचे। केदारनाथ पहुंचकर उन्होंने बाबा केदार के दर्शन किए। उन्होंने बाबा का रुद्राभिषेक कर जलाभिषेक भी किया। हिंदी व तमिल सुपरस्टार रजनीकांत बुधवार सुबह 9 बजे अपनी पुत्री ऐश्वर्या व के साथ केदारनाथ धाम पहुंचे। इस मौके पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उनकी अगवानी की। इसके बाद मंदिर के गर्भगृह में केदारनाथ धाम के मुख्य पुजारी केदार लिंग ने उनके हाथों बाबा केदार की पूजा का संकल्प कराया। आधा घंटे तक पूजा-अर्चना के साथ रजनीकांत ने बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक कर मंदाकिनी व सरस्वती नदी के जल से जलाभिषेक भी किया। इसके बाद मंदिर से बाहर आकर उन्होंने धाम में मौजूद श्रद्धालुओं का हाथ जोड़कर अभिनंदन भी किया। मंदिर परिसर में बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी ने रजनीकांत का स्वागत करते हुए उन्हें केदारनाथ धाम का प्रसाद, माला, ब्रह्मकमल व अंगवस्त्रम् भेंट किया गया। केदारनाथ धाम और आपदा के बाद हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों के बारे में भी सुपरस्टार को बताया गया। बाबा केदार के दर्शन और पूजादि के बाद रजनीकांत अपनी पुत्री और दामाद के साथ बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हो गए। बद्री, केदार की तीर्थयात्रा पर जाने से पूर्व सुपर स्टार रजनीकांत ऋषिकेश में अपने गुरु के आश्रम में भी पहुंचे और उनकी समाधि पर ध्यान लगाया।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2oNuKL9

सड़क हादसे में परिवार के तीन सदस्यों समेत पांच की मौत

देहरादून, 15 अक्टूबर :भाषा: उत्तराखंड में टिहरी जिले के नैनबाग क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक कार के गहरे खड्ड में गिर जाने से उसमें सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत पांच व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी और दो अन्य घायल हो गये । पुलिस ने बताया कि कार में कुल सात व्यक्ति सवार थे। सिलासू पुल के समीप कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरे खड्ड में जा गिरी। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया । हादसे में पांच व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गयी जिसमें डेढ़ साल की एक बालिका शानू भी शामिल है । दो व्यक्तियों को खड्ड से घायल अवस्था में निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है । पीड़ित स्थानीय लाखामंडल क्षेत्र के बताये जा रहे हैं । मरने वालों में तीन व्यक्ति एक ही परिवार के हैं जिनकी पहचान बाबूराम गौड :46:, उनकी पत्नी दर्शनी देवी :45: और उनके 17 वर्षीय पुत्र हैप्पी गौड के रूप में हुई है ।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2VJikQv

सोमवार, 14 अक्टूबर 2019

उत्तराखंड: टिहरी गढ़वाल में भीषण कार हादसा, 5 की मौत

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में एक भीषण कार ऐक्सिडेंट में 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। फिलहाल एसडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है। राहत और बचाव कार्य जारी है। जानकारी के मुताबिक टिहरी गढ़वाल जिले के नैनबाग में एक पुल के पास सोमवार देर रात यह हादसा हुआ। कार में सात लोग मौजूद थे। इनमें से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है। चमोली में 8 लोगों की हुई थी मौत बता दें कि उत्तराखंड के चमोली जिले में रविवार को यात्रियों को लेकर जा रही एक जीप के खाई में गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई थी जबकि पांच घायल हो गए थे। हादसा दोपहर करीब दो बजे हुआ था, जिसकी जानकारी के बाद पुलिस की टीमों ने यहां राहत कार्य शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे का शिकार हुए वाहन में 14 लोग सवार थे। चमोली जिले के पुलिस नियंत्रण कक्ष के अनुसार इस दुर्घटना के घायलों में से तीन को देवाल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है जबकि दो घायलों को वहां से हायर सेंटर रिफर किया गया है। अगस्त में हुए थे दो बड़े हादसे इससे पहले अगस्त में टिहरी गढ़वाल में दो अलग-अलग हादसों में 9 बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गई थी। स्कूली बच्चों को ले जा रही एक वैन के खाई में गिरने से 9 बच्चों की मौत हो गई थी। इस हादसे में 9 घायल हुए थे। वहीं, बद्रीनाथ हाइवे पर हुआ जहां यात्रियों से भरी एक बस के ऊपर चट्टान का टुकड़ा गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई थी।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2MFN4xz

मुख्यमंत्री ने थराली दुर्घटना पीड़ितों को मदद देने की घोषणा की

देहरादून, 14 अक्टूबर (भाषा) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने चमोली जिले के थराली क्षेत्र में हुई दुर्घटना में मारे गये व्यक्तियों के परिजनों को अपने विवेकाधीन कोष से दो-दो लाख रुपये की सहायता देने की सोमवार को घोषणा की। देवाल के समीप एक जीप के दुर्घटनाग्रस्त होकर खड्ड में गिर जाने से रविवार को आठ व्यक्तियों की मौत हो गयी थी और एक अन्य लापता हो गया था। दुर्घटना में पांच अन्य व्यक्ति घायल हुए थे। यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री रावत ने दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों को भी मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 50-50 हजार रुपये की सहायता देने के निर्देश दिये हैं।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2J4qA8L

भाजपा ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति के अनुसार आचरण की सलाह दी

देहरादून, 14 अक्टूबर (भाषा) भाजपा ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संयम रखने और पार्टी की नीतियों के अनुसार आचरण करने की सलाह दी और साथ ही चेतावनी भी दी कि इससे इतर आचरण कार्रवाई को न्यौता दे सकता है । प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने यहां पार्टी मुख्यालय पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में कहा, ‘‘पार्टी में अनुशासन बहुत महत्वपूर्ण है। अनुशासन भंग किया जाना किसी भी स्थिति में स्वीकार नही किया जा सकता। हमें पार्टी की रीति—नीति को ध्यान में रखते हुए संयम से काम करना चाहिए।’’ प्रदेश पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी इस मसले को उठाया और पार्टी में कुछ लोगों द्वारा की गयी अनावश्यक बयानबाजी को आपत्तिजनक बताते हुए कहा कि मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। रावत ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने देश के संविधान पर माथा टेककर हमें स्पष्ट संदेश दिया है और हमें सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का मार्ग दिखाया है। यही हमारा रास्ता है। उससे भटकना अहितकर है। अगर कोई इस बात को स्वीकार नहीं करेगा तो संगठन को भी इसके बारे में निर्णय लेना पड सकता है।’’ प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने भी पार्टी अनुशासन पर जोर दिया और कहा कि पार्टी की विचारधारा से अलग होकर हम नहीं चल सकते। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश को साथ लेकर चल रहे हैं। अत: हमें पार्टी की रीति—नीति के अनुरूप ही कार्य करना होगा जिससे कोई ऐसा अवसर न आ सके कि पार्टी को कार्रवाई करने को विवश होना पडे।’’ भाजपा नेताओं द्वारा आज की बैठक में संगठन में अनुशासन पर जोर दिये जाने को प्रदेश में जारी पंचायत चुनावों के दौरान 90 पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अनुशासन भंग करने के आरोप में पार्टी से बाहर निकाले जाने के मद्देनजर देखा जा रहा है। निष्कासन की इस कार्रवाई के अलावा, हाल में इन्हीं आरोपों के कारण दो भाजपा विधायकों रायपुर से उमेश शर्मा काउ और रूद्रपुर से राजकुमार ठुकराल-को पार्टी ने स्पष्टीकरण देने का नोटिस भी दिया है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2MyLihC

ऐश्वर्या धनुष के साथ ऋषिकेश पहुंचे रजनीकांत, गंगा आरती में हुए शामिल

ऋषिकेश वेटरन ऐक्टर अपनी बेटी ऐश्वर्या धनुष के साथ उत्तराखंड के पहुंचे। यहां उन्होंने में हिस्सा लिया औ पूजा में भी शामिल हुए। रजनीकांत यहां रविवार शाम को पहुंचे थे और आश्रम के ही एक कमरे में उनके ठहरने की व्यवस्था की गई थी। स्थानीय प्रशासन को रजनीकांत के इस दौरे की जानकारी नहीं थी। बताया जा रहा है कि यह उनकी निजी यात्रा थी, इसलिए प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी सूचना नहीं दी गई थी। जानकारी के मुताबिक, रजनीकांत इसके बाद बद्रीनाथ जाएंगे। आश्रम में अपनी बेटी के साथ पहुंचे सुपरस्टार रजनी ने यहां गंगा आरती में हिस्सा लिया। इसके अलावा उन्होंने आश्रम के अन्य धार्मिक अनुष्ठानों में भी शिरकत की। इससे पहले पिछले साल मार्च में भी रजनी आश्रम में आए थे। तब उन्हें यहां संतों को धन और भोजन दान करते हुए देखा गया था। रजनी फिलहाल, अपनी अगली फिल्म 'दरबार' की तैयारी में लगे हैं। यह एक तमिल ऐक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे एआर मुरुगदास लिख और निर्देशित कर रहे हैं।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2MGpwsq

रविवार, 13 अक्टूबर 2019

पत्नी और बेटे के साथ अनिल अंबानी ने किए बद्रीनाथ और केदारनाथ के दर्शन

देहरादून देश के प्रसिद्ध उद्योगपति रविवार को शरद पूर्णिमा के दिन अपनी पत्नी टीना अंबानी और पुत्र अंशुल अंबानी के साथ केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर में पहुंचने पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने अनिल अंबानी और उनके परिवार का स्वागत किया। करीब डेढ़ घंटा केदारनाथ धाम में रुकने के बाद वह बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। रविवार सुबह उद्योगपति अनिल अंबानी ने परिवार के साथ केदारनाथ धाम में बाबा का रुद्राभिषेक किया। उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर करीब आधा घंटे तक पूजा-अर्चना की। मंदिर समिति की ओर से उन्हें प्रसाद, रुद्राक्ष की माला और अंगवस्त्र भेंट किए गए। इसके बाद अनिल परिवार के साथ बद्रीनाथ धाम पहुंचे। बद्रीनाथ मंदिर में 15 मिनट तक किया पूजन यहां उन्होने परिवार के साथ बद्रीनाथ मंदिर के सभा मंडप में करीब पंद्रह मिनट तक भगवान बद्रीनाथ की विशेष पूजा की। इस दौरान बद्रीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी ने उन्हें बद्रीनाथ का प्रसाद भेंट किया। इसके बाद अनिल ने मंदिर के अधिकारियों से कुछ बातचीत भी की और फिर परिवार के साथ वापस लौट गए।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2VFvRZu