शुक्रवार, 3 सितंबर 2021

उत्तराखंड : सौंग नदी में किशोर डूबा, शव बरामद

देहरादून, तीन सितंबर (भाषा) देहरादून के रायपुर क्षेत्र में सौंग नदी में 15 वर्षीय एक किशोर नदी में डूब गया। पुलिस ने शुक्रवार सुबह उसका शव बरामद कर लिया। किशोर की पहचान अमन डिमरी के रूप में की गयी है।

पुलिस ने बताया कि अमन डिमरी बृहस्पतिवार को अपने मित्रों के साथ रायपुर के सोडा सरोडी क्षेत्र में सौंग नदी के पास घूमने गया था जहां पैर फिसलने से वह नदी में जा गिरा और तेज धारा में बह गया।

बृहस्पतिवार देर रात तक चले तलाशी अभियान में किशोर का कुछ पता नहीं चलने के बाद शुक्रवार सुबह फिर अभियान चलाया गया जिसमें घटनास्थल से एक किलोमीटर आगे उसका शव बरामद हुआ।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3kRWtU0

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें