शनिवार, 3 जुलाई 2021

Uttarakhand Political Crisis: पुष्‍कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के नए सीएम, आज शाम छह बजे ले सकते हैं शपथ

देहरादून उत्तराखंड में राजनीतिक उठापटक के बीच पुष्‍कर स‍िंह धामी को नया मुख्‍यमंत्री बनाने का ऐलान हो गया। बीजेपी व‍िधायक दल की बैठक में उधमस‍िंहनगर ज‍िले की खटीमा व‍िधानसभा सीट से व‍िधायक पुष्‍कर स‍िंह धामी के नाम पर मुहर लगाई गई। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद पुष्कर सिंह धामी राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मिलने राजभवन पहुंचे। बताया जा रहा है कि पुष्‍कर धामी आज शाम करीब 6 बजे पद और गोपनीयता की शपथ ले सकते हैं। उधर, पुष्कर धामी ने कहा क‍ि मेरी पार्टी ने एक सामान्य से कार्यकर्ता को सेवा का अवसर दिया है। जनता के मुद्दों पर हम सबका सहयोग लेकर काम करेंगे। इससे पहले शन‍िवार को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की मौजूदगी में बीजेपी व‍िधायक दल की बैठक हुई। इसमें पुष्कर सिंह धामी को विधायक दल का नेता चुन ल‍िया गया। बताया गया क‍ि प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री तीरथ स‍िंह रावत ने पुष्‍कर धामी के नाम का प्रस्‍ताव रखा। इसके बाद बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष मदन कौशिक ने अनुमोदित किया। बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी दुष्‍यंत गौतम, राष्ट्रीय महामंत्री डी पुरंदेश्वरी भी मौजूद रहीं। पुष्कर सिंह धामी के रूप में म‍िला एक युवा नेतापुष्कर सिंह धामी के उत्तराखंड बीजेपी विधायक दल के नेता के रूप में चुने जाने के बाद भाजपा सांसद अजय भट्ट ने कहा क‍ि हम इस फैसले से खुश हैं। हमें पुष्कर सिंह धामी के रूप में एक युवा नेता मिला है। हम बेहतर अंतर से 2022 विधानसभा चुनाव जीतेंगे। 2017 चुनाव के बाद बीजेपी ने द‍िया तीसरा मुख्‍यमंत्री राजधानी देहरादून में विधायक दल की बैठक खत्‍म हो गई। इसके साथ ही उत्तराखंड को 2017 विधानसभा चुनाव के बाद तीसरे मुख्यमंत्री के रूप में पुष्‍कर स‍िंह धामी के रूप में नया चेहरा देखने को मिला है। साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत लेकर आई भारतीय जनता पार्टी 5 साल में राज्य को तीसरा मुख्यमंत्री द‍िया है। वैसे तो इस रेस में कई नाम थे, लेक‍िन सबको चौंकाते हुए बीजेपी आलाकमान ने पुष्‍कर स‍िंह धामी के नाम पर मुहर लगा कर सबको हैरान कर द‍िया है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3dEIk9S

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें