शनिवार, 3 जुलाई 2021

Pushkar Singh Dhami : कौन हैं पुष्कर सिंह धामी जो बनने जा रहे हैं उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री

देहरादून पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। शनिवार को उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया। एक दिन पहले ही तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। वह खटीमा से विधायक हैं। उत्तराखंड के अबतक के सबसे युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री होंगे। 45 साल के धामी सूबे के अबतक के सबसे युवा सीएम होंगे। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं वह भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बीजेपी के युवा कार्यकर्ताओं पर उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने के पीछे बीजेपी की एक रणनीति युवा वोटरों को साधने की भी हो सकती है। खटीमा से लगातार दूसरी बार विधायक धामी ऊधमसिंह नगर जिले की खटीमा विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार विधायक हैं। भगत सिंह कोश्यारी के करीबी धामी को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का करीबी माना जाता है। कोश्यारी अब सक्रिय राजनीति में नहीं हैं और फिलहाल महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। पिथौरागढ़ में जन्म लेकिन खटीमा कर्मभूमि धामी का जन्म पिथौरागढ़ के कनालीछीना में हुआ था। उनके पिता सेना में सूबेदार थे। धामी भले ही पिथौरागढ़ के हों लेकिन वह खटीमा को अपनी कर्मभूमि बताते हैं। दूसरी बार विधायक से सीएम की कुर्सी तक पुष्कर सिंह धामी 2012 में पहली बार खटीमा सीट से विधायक बने। उन्होंने तब कांग्रेस के देवेंद्र चंद को करीब 5 हजार वोटों से अंतर से हराया था। 2017 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में धामी ने खटीमा से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। इस बार उन्होंने कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी को 3 हजार से कम अंतर से हराया। अब वह उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3wcOlkn

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें