देहरादून उत्तराखंड में पैदा हुए संवैधानिक संकट के बीच मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने चार माह से भी कम समय तक पद पर रहने के बाद शुक्रवार देर रात राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया। अब उत्तराखंड में नए सीएम को बनाए जाने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। उत्तराखंड में बीजेपी के पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर और डी पुरेनदेश्वरी देहरादून पहुंच गए हैं। दोपहर में तीन बजे विधायक दल की बैठक होनी है। देहरादून पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि बैठक में विधायक अपना नेता चुनेंगे। इस बीच धन सिंह रावत के घर के बाहर हलचल बढ़ गई है। उनके कई समर्थक मिलने घर भी पहुंच रहे हैं। 'विधायकों से हो सकता है सीएम' नरेंद्र तोमर ने कहा, 'आज पार्टी (BJP) ने 3 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई है बैठक में हम सब विधायकों से बातचीत करेंगे, उनके मशवरे के बाद हम आगे का निर्णय लेंगे। संभव है कि सीएम विधायकों में ही हो।' त्रिवेंद्र सिंह रावत बोले...तो इस्तीफा न देते तीरथ इधर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि तीरथ सिंह रावत को संवैधानिक संकट के कारण इस्तीफा देना पड़ा।अगर उन्होंने (तीरथ सिंह रावत) इस्तीफा नहीं दिया कुछ राज्यों में, कोविड के कारण उपचुनाव में देरी हुई। परिस्थितियों ने इस स्थिति को जन्म दिया है। आज की विधानसभा बैठक नेता चुना जाएगा। बीजेपी को उत्तराखंड में करीब चार महीने में तीन सीएम बदलने के मुद्दे का सामना करना पड़ेगा। इस वजह से फरवरी-मार्च में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव कठिन पहाड़ चढ़ने जैसा हो सकता है। विपक्ष, खासकर कांग्रेस इसी मुद्दे को लेकर बीजेपी पर वार करेगी। हमले अभी से शुरू हो गए हैं। आप भी तलाश रही मौके वहीं, बीजेपी और कांग्रेस के अंदर के हालात की वजह से ‘आप’ भी अपने लिए वहां मौके की तलाश में रहेगी। फिलहाल आज नजरें इस बात पर हैं कि देहरादून में दोपहर को हो रही विधायक दल बैठक में किस नाम की औपचारिकता पूरी होती है।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2TvSdQm
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें