सोमवार, 5 जुलाई 2021

Uttarakhand news: बद्रीनाथ नेशनल हाइवे पर हादसा, अलकनंदा नदी में गिरी कार

रजनीश कुमार, रुद्रप्रयागउत्‍तराखंड के रुद्रप्रयाग में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह कर्णप्रयाग से देहरादून जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर नीचे अलकनंदा नदी में जा गिरी। जिससे कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आशंका जताई जा रही है कि कुछ और लोग कार में फंसे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे वाहन चालकों ने घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर तत्काल कोतवाली रूद्रप्रयाग व घोलतीर पुलिस चौकी ने फायर सर्विस, एसडीआरएफ व जल पुलिस की टीम के साथ संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने प्रेमनगर रूद्रप्रयाग निवासी चार लोगों को घायल हालत में बाहर निकाला। ये हैं नेहा (12), वंदना (11), राधा (35) व एक चार वर्ष के बच्चे को अलकनंदा नदी के तट से बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया। दूसरे लोगों की तलाश जारी की। पुलिस ने दो लोगों के गाड़ी में फंसे होने की उम्मीद जताई है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3dHkBGc

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें