देहरादून उत्तराखंड को एक बार फिर नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है, वर्तमान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat) के इस्तीफे की पेशकश करने के बाद इसका रास्ता साफ हो गया है। अपने विवादित बयानो को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हमेशा ही सुर्खियों में बने रहे। अपने कार्यकाल में उन्होंने इतने विवादित बयान दिए कि सोशल मीडिया पर उनकी खूब फजीहत हुई थी। देश की संसद में तीरथ सिंह रावत के बयानों पर विपक्ष की तरफ से खूब हल्ला मचा। तीरथ के फटे जींस वाले बयान पर तो खुद उनकी पत्नी को आकर सफाई देनी पड़ी। 'मां गंगा की कृपा से कुंभ में नहीं फैलेगा कोरोना' सबसे पहले तीरथ सिंह रावत ने चौंकाने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा कि कुंभ में मां गंगा की कृपा से कोरोना नहीं फैलेगा। साथ ही रावत ने कहा कि कुंभ और मरकज की तुलना करना गलत है। मरकज से जो कोरोना फैला वह एक बंद कमरे से फैला, क्योंकि वे सभी लोग एक बंद कमरे में रहे। जबकि हरिद्वार में हो रहा कुंभ का क्षेत्र नीलकंठ और देवप्रयाग तक है। 'राम और कृष्ण की तरह पूजे जाएंगे पीएम मोदी' उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान राम का अवतार बता दिया था। उन्होंने कहा था कि त्रेता, द्वापर में जैसे राम, कृष्ण को पूजा जाता था। उसी तरह नरेंद्र मोदी को भी भविष्य में पूजा जाएगा। आने वाले समय में लोग नरेंद्र मोदी को भी उसी रूप में मानने लगेंगे। जैसे भगवान राम और कृष्ण ने समाज उत्थान के लिए काम किया था और हम उन्हें भगवान मानने लगे थे। उसी तरह नरेंद्र मोदी भी काम कर रहे हैं। नहीं माने तीरथ, हाफ पैंट पर दे दिया बयान इसके बाद मुख्यमंत्री रावत ने गुरुवार को भी लड़कियों के कपड़ों को लेकर एक विवादित बयान दे डाला। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने कॉलेज के वक्त का एक किस्सा साझा किया। उन्होंने कहा कि उस वक्त एक लड़की चंडीगढ़ से कॉलेज में पढ़ने आई थी जो हाफ कट ड्रेस पहनती थी और लड़के उसके पीछे पड़ गए थे। रावत ने कहा कि, 'यूनिवर्सिटी में पढ़ने आई हो और अपना बदन दिखा रही हो, क्या होगा इस देश का।' जब समय था तब क्यों नहीं पैदा किए 20 बच्चे- सीएम रावत रामनगर में हुए एक कार्यक्रम में तीरथ सिंह रावत के दिए गए बयान पर खूब बवाल मचा था। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने ने कहा था कि कोरोना काल में सरकार की ओर से हर घर में प्रति यूनिट 5 किलो राशन दिया गया। जिनके 10 थे उनको 50 किलो, 20 थे तो क्विंटल भर राशन दिया गया। फिर भी जलन होने लगी कि 2 वालों को 10 किलो और 20 वालों को क्विंटल भर मिला। इसमें जलन कैसी? जब समय था तो आपने 2 ही पैदा किए 20 क्यों नहीं पैदा किए। अमेरिका ने 200 साल तक गुलाम बनाकर रखा मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने एक कार्यक्रम में कहा था कि अन्य देशों के तुलना में भारत कोरोना संकट से निपटने के मामले में बेहतर काम कर रहा है। वहीं अमेरिका, जिसने हमें 200 साल तक गुलाम बनाए रखा और दुनिया पर राज किया, वर्तमान समय में संघर्ष कर रहा है। तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कोरोना काल में सरकार की ओर से हर घर में प्रति यूनिट 5 किलो राशन दिया गया। जिनके 10 थे उनको 50 किलो, 20 थे तो क्विंटल भर राशन दिया गया। फिर भी जलन होने लगी कि 2 वालों को 10 किलो और 20 वालों को क्विंटल भर मिला। इसमें जलन कैसी? जब समय था तो आपने 2 ही पैदा किए 20 क्यों नहीं पैदा किए। फटी जींस' पर बयान से मचा बवाल वहीं तीरथ सिंह रावत के महिलाओं के पहनावे वाले बयान पर ज्यादा विवाद हुआ। उन्होंने महिलाओं के ‘फटी जींस’ पहनने को लेकर टिप्पणी की थी। इस दौरान अपना एक अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि एक बार वो प्लेन से कहीं जा रहे थे, तो उन्होंने एक महिला को फटी हुई जींस पहने देखा, उसके साथ दो बच्चे भी थे। महिला एनजीओ चलाती थी, जबकि उनके पति जेएनयू में प्रफेसर थे। रावत ने कहा कि ऐसी महिलाओं अपने बच्चों को क्या संस्कार देंगी।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3yiDDdS
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें