करन खुराना, देहरादून उत्तर भारत की सबसे बड़ी यात्रा कांवड़ कोरोना महामारी के कारण पिछली साल की तरह इस साल भी रद्द कर दी गई है। मंगलवार को उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें 6 राज्यों के पुलिस अधिकारी शामिल हुए। मंगलवार को उत्तराखंड के पुलिस महानिदेश की अध्यक्षता में अन्तर्राज्यीय समन्वय बैठक का आयोजन हुआ। इसमें 36 अधिकारी प्रत्यक्ष और ऑनलाइन माध्यम से मौजूद रहे। इसमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश के 18 अधिकारी प्रत्यक्ष और अन्य ऑनलाइन मौजूद रहे। अशोक कुमार ने कहा कि इस वर्ष कोरोना महामारी के दृष्टिगत उत्तराखंड शासन की ओर से कांवड़ मेले और कांवड़ यात्रा को प्रतिबंधित किया गया है। हरिद्वार पहुंचे पर होगी कार्रवाई डीजीपी अशोक कुमार ने नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर जो लोग हरिद्वार आना चाहते हैं, उन तक यह संदेश पहुंच जाए कि इस बार कांवड़ यात्रा प्रतिबंधित है। इसके बावजूद भी अगर हरिद्वार कोई कांवड़िया आता है तो उसके खिलाफ महामारी ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया जाएगा और साथ ही 14 दिन के लिए क्वारंटीन भी किया जाएगा।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2VdYpNt
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें