बुधवार, 7 जुलाई 2021

उत्तराखंड में नाराज विधायकों को सीएम ने मिनिस्टर बनाकर दिए मजबूत विभाग, पहली बार बनाया स्वास्थ्य मंत्री

देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मंत्रियों के विभागों का बंटवारा करते हुए अपने पास 15 विभाग रखे हैं। पहली बार मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग किसी कैबिनेट मंत्री को दिया है। पहले स्वास्थ्य विभाग दोनों पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीरथ सिंह रावत ने अपने पास ही रखे थे। स्वास्थ्य विभाग कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत को दिया गया है। विभागों के बंटवारे में नाराज मंत्रियों पर सीएम धामी की मेहरबानी साफ नजर आ रही है। धन सिंह रावत को खुश करने के साथ ही हरक सिंह रावत, सतपाल महाराज और यशपाल आर्य को भी अच्छे हैवीवेट विभाग दिए गए हैं। सतपाल महाराज को लोक निर्माण विभाग, यशपाल आर्य को आबकारी तो हरक सिंह रावत को ऊर्जा जैसे विभाग देकर खुश करने की कोशिश की गई है। सीएम के पास 15 विभाग मुख्यमंत्री ने जो 15 विभाग अपने पास रखे हैं उनमें मंत्रिपरिषद, कार्मिक, सतर्कता, गृह विभाग, कारागार, सैनिक कल्याण, राजस्व, न्याय, सूचना, तकनीकी, नागरिक उड्डयन, वित्त और वाणिज्य विभाग शामिल हैं। नाराज सतपाल, हरक को मनाया कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, भारत-नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजना, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व एवं लोक निर्माण विभाग दिए गए हैं। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को वन, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, श्रम, कौशल विकास एवं सेवायोजन, आयुष एवं आयुष शिक्षा तथा ऊर्जा एवं वैकल्पिक उर्जा विभाग मिले हैं। बंशीधर भगत को संसदीय कार्य की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत को विधायी एवं संसदीय कार्य, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, शहरी विकास आवास तथा सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग मिले हैं। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, निर्वाचन तथा आबकारी विभाग दिए गए हैं। कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल को पेयजल, ग्रामीण निर्माण, जनगणना विभाग दिए गए हैं। सुबोध उनियाल और धन सिंह रावत को भी मिले विभाग कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग मिले हैं। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत को सहकारिता, प्रोटोकॉल, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, उच्च शिक्षा तथा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग दिया गया है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य पालन विभाग दिया गया है। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को भाषा, पुनर्गठन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग तथा ग्रामीण विकास विभाग मिले हैं।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2TMoRgy

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें