शुक्रवार, 9 जुलाई 2021

आईपीएस अधिकारी कुमार बने मुख्यमंत्री धामी के अपर प्रमुख सचिव

देहरादून, नौ जुलाई (भाषा) उत्तराखंड के अपर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार को शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अपर प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया।

प्रदेश में यह पहली बार हुआ है जब भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के किसी अधिकारी को मुख्यमंत्री के अपर प्रमुख सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हालांकि, अपर गृह सचिव के पद पर पहले भी कई आईपीएस अधिकारी कार्य कर चुके हैं।

कुमार की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया गया है। उनका यह दायित्व अपर पुलिस महानिदेशक पद की जिम्मेदारी के अतिरिक्त होगा। वर्ष 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी कुमार फिलहाल राज्य पुलिस बल के प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3qWxW2N

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें