गुरुवार, 8 जुलाई 2021

पिथौरागढ में भारी वर्षा के कारण पुल बह जाने से कई घाटियों का संपर्क टूटा

पिथौरागढ, आठ जुलाई (भाषा) उत्तराखंड के पिथौरागढ जिले में बृहस्पतिवार को भारी वर्षा के दौरान 48 मीटर लंबे एक पुल के बह जाने से दारमा, व्यास और चौदास घाटियों का जिले से संपर्क टूट गया ।

धारचूला के उपजिलाधिकारी एके शुक्ला ने बताया कि यह पुल भारत-चीन सीमा के नजदीक टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक छोटी नदी कुलागर पर स्थित था । उन्होंने बताया कि सीमा सडक संगठन द्वारा वहां फिलहाल वैकल्पिक तौर पर एक पैदल मार्ग बना दिया गया है ।

अधिकारी ने बताया कि सीमा सडक संगठन ने आश्वासन दिया है कि सीमावर्ती घाटियों तक वाहनों के आवागमन को सुचारू बनाने के लिए पांच दिनों में एक ‘बेली ब्रिज’ बना दिया जाएगा ।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3yDyqx8

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें