सोमवार, 5 अप्रैल 2021

Uttarakhand Forest Fire: बारिश आने तक आग लील सकती है उत्‍तराखंड के 10 पर्सेंट जंगल, एक्‍सपर्ट बोले- 2016 से भी खराब हो सकते हैं हालात

देहरादून उत्तराखंड के जंगलों में आग की घटनाओं को लेकर भूवैज्ञानिक और पर्यावरणविद जो आशंकाएं जता रहे थे, वह अब सच साबित होने लगी हैं। अप्रैल की शुरुआत में ही राज्य के जंगलों की आग नियंत्रण से बाहर हो चुकी है। उत्तराखंड वानिकी और औद्यानिकी यूनिवर्सिटी के पर्यवरण विभाग के अध्यक्ष डॉ. एस.पी. सती के अनुसार, अभी तो शुरुआत है। आग की इन घटनाओं को देखते हुए आशंका है कि इस बार 2016 से ज्यादा बुरी स्थिति हो सकती है। यदि पुख्ता व्यवस्था नहीं की गई, तो मॉनसून आने तक 10 प्रतिशत से अधिक जंगल आग की चपेट में आ सकते हैं। 2016 के बाद पहली बार आग कॉर्बेट नैशनल पार्क तक पहुंच गई है। सवा हजार हेक्टेयर स्वाहावन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 1 अक्टूबर 2020 से 4 अप्रैल 2021 तक उत्तराखंड के जंगलों में आग लगने की 989 घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें 1297.43 हेक्टेयर जंगल जल चुके हैं। यह क्षेत्र करीब 2300 फुटबॉल मैदानों के बराबर होता है। 3 मार्च से चार मार्च तक 65 आग की घटनाएं हुईं, जिनमें 97 हेक्टेयर से ज्यादा जंगल जले हैं। आग से सबसे अधिक नुकसान पौड़ी में हुआ है। यहां 92 घटनाओं में 217.4 हेक्टेयर जंगल जल चुके हैं। पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में आग लगने की 94-94 घटनाएं दर्ज की गई हैं। पिथौरागढ़ में 153.5 हेक्टेयर और चंपावत में 128.9 हेक्टेयर जंगल जले हैं। सकलाना के मिश्रित वन जलेउत्तराखंड के पर्यावरणविद्ध विशेश्वर दत्त सकलानी का सकलाना घाटी में लगाया गया मिश्रित वन पिछले तीन दिनों के दौरान लगभग 90 प्रतिशत जल चुका है। उन्होंने यहां 5 लाख से ज्यादा पेड़ लगाए थे। वन विभाग के अनुसार, इस आग की वजह से करीब 38 लाख 47 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इन घटनाओं में अब तक चार लोगों की मौत हुई है और दो लोग घायल हुए हैं। 7 पशुओं की भी आग में मौत हुई है, जबकि 22 पशु घायल हुए हैं। कम बारिश-बर्फबारी बनी वजहपर्यावरणविद रमेश नोटियाल के अनुसार, इस बार उत्तराखंड में सर्दियों के दौरान बारिश और बर्फबारी काफी कम हुई। फिर फरवरी से ही लगातार तापमान बढ़ने लगा। मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी से मार्च तक उत्तराखंड में सिर्फ 10.9 एमएम बारिश हुई। बारिश सामान्य से 80 प्रतिशत कम रही।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3fLfk1S

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें