शुक्रवार, 8 जनवरी 2021

उत्तराखण्ड में कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास

देहरादून, आठ जनवरी (भाषा) कोविड-19 महामारी पर नियंत्रण हेतु शुक्रवार को उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया गया । प्रदेश में कुल 132 स्थानों पर कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया गया । पूर्वाभ्यास में सरकारी एवं प्रमुख निजी चिकित्सालयों को शामिल किया गया । कोविड 19 की राज्य नोडल अधिकारी एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक सोनिका ने बताया कि 11 जिलों में 10-10 स्थानों पर तथा देहरादून एवं पौड़ी गढ़वाल में 11-11 स्थानों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए । उन्होंने बताया कि पूर्वाभ्यास के दौरान 3,160 लाथार्थियों को टीका लगाया जाना था, जिसके सापेक्ष 2,720 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक डॉ सरोज नैथानी ने बताया कि प्रथम चरण में टीकाकरण के लिए 87,588 स्वास्थ्यसेवा कर्मियों का डेटा तैयार कर लिया गया है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2XkmFv8

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें