शुक्रवार, 22 जनवरी 2021

साढ़े पांच महीने बाद... आगंतुकों, पत्रकारों के सचिवालय में प्रवेश पर लगी रोक हटी, लॉकडाउन में हुई थी शुरुआत

पुलकित शुक्ला, देहरादून लॉकडाउन के दौरान लगाए गए प्रतिबंधों में अब धीरे-धीरे ढील दी जा रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अब प्रदेश के सचिवालय में आम लोगों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध अब हटा लिया गया है। करीब साढ़े 5 महीने बाद यह प्रतिबंध हटाया गया है। इससे पहले कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सचिवालय में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। करीब साढे 5 महीने के बाद सरकार ने बाहरी आगंतुकों और मीडिया कर्मियों के लिए सचिवालय में प्रदेश पर लगी रोक हटा ली। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर गुरुवार को सचिवालय प्रशासन विभाग ने मीडिया कर्मियों और बाहरी आगंतुकों को सचिवालय में प्रवेश लेने संबंधी आदेश जारी कर दिया। लॉकडाउन के दौरान लगाए गए प्रतिबंध से सचिवालय में जरूरी काम से पहुंचने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। प्रतिबंध के तहत महानुभावों, विभागीय अधिकारियों, दर्जाधारियों और सचिवालय के कर्मचारियों को ही सचिवालय में प्रवेश करने की अनुमति थी। मास्क के बिना प्रवेश नहीं सचिवालय में आमजन को प्रवेश दिए जाने की अनुमति के साथ ही कोरोना से बचाव के नियमों को सख्ती से पालन कराए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं। आदेश में मुख्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के सचिवालय में प्रवेश न करे। इसके साथ ही जिस अधिकारी से मिलने के लिए प्रवेश पत्र प्राप्त किया है उसी अधिकारी से मिले।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2MeEWI0

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें