देहरादून, 31 अक्टूबर (भाषा) उत्तराखंड में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 413 नये मामले सामने आये जबकि इस महामारी से 12 और मरीजों की मौत हो गई। यहां प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, 413 नए मरीजों के मिलने से प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 62,328 हो गयी है। नये मामलों में से सर्वाधिक 96 मामले देहरादून जिले में , रुद्रप्रयाग में 65, नैनीताल में 32, पौडी गढ़वाल में 52 और हरिद्वार में 33 मामले सामने आए। बुलेटिन के अनुसार राज्य में शनिवार को इस महामारी से 12 और मरीजों की मौत हो गई। महामारी से अब तक मरने वालों की संख्या 1023 हो गई है। प्रदेश में अब तक कुल 56,923 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,883 है। कोविड-19 के 499 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/31YK7AT
चीन (China) के युवा अरबपतियों (China’s young billionaires) ने इस साल 223 बिलियन डॉलर ( से अधिक की संयुक्त संपत्ति जुटाई है. पिछले हफ्ते जारी की गई 'हुरुन रिच लिस्ट' (Hurun Rich List) के मुताबिक, चीन में इस साल 40 वर्ष से कम उम्र के 60 अरबपति शामिल हुए हैं. जिनमें से 14 नये व्यवसायी पहली बार अरबपति क्लब में शामिल हुए हैं. अब चीन के पास 4 ट्रिलियन डॉलर की संयुक्त संपत्ति के साथ 878 अरबपति हैं. एक दशक पहले 2010 में इनकी गिनती सिर्फ 189 थी.
Loan Moratorium: उत्तर प्रदेश के आगरा में चश्मे की दुकान चलाने वाले गजेंद्र शर्मा की याचिका पर ही सुप्रीम कोर्ट ने लोन मोरेटोरियम पर यह फैसला दिया है.
HDFC Bank Aditya Puri Success Story: आदित्य पुरी ने 25 साल पहले निजी क्षेत्र के बैंक HDFC Bank की जिम्मेदारी संभाली और 1.20 लाख लोगों को नौकरी देने वाले बैंकिंग कारोबार को अपने कंधों पर खड़ा किया.
Class 10 student Ishir Wadhwa Story: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) दुबई में रहने वाले एक भारतीय किशोर ने अपने स्कूल में बनाए गए प्रोजेक्ट को फैमिली बिजनेस में बदल दिया है.