पिथौरागढ, छह अप्रैल (भाषा) उत्तराखंड में बागेश्वर जिले के चचई गांव में जंगल की आग में झुलसकर दो महिलाओं की मृत्यु हो गयी और एक अन्य महिला झुलस गयी। बागेश्वर के प्रभागीय वन अधिकारी मयंक झा ने बताया कि नंदा देवी, इंदिरा देवी और गंगा देवी निकटवर्ती जंगल में अपने पालतू पशुओं के लिए चारा लेने गयी थीं और तभी वहां जंगल में आग लग गयी। नंदा और इंदिरा की आग में बुरी तरह झुलस गयीं जबकि गंगा देवी घायल हो गयी। अधिकारी ने बताया कि आग जंगल के छोटे से हिस्से में लगी थी जिसे सेटेलाइट के जरिए भी नहीं देखा जा सका। बागेश्वर की पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल ने बताया कि इस घटना के संबंध में एक मृतक महिला के पति द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर चचई गांव के धर्मा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2wYVFrA
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें