रविवार, 5 अप्रैल 2020

प्रधानमंत्री के आहवान पर लोगों ने उत्तराखंड में कोरोना के खिलाफ दीये जलाए

देहरादून, पांच अप्रैल :भाषा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर उत्तराखंड में भी लोगों ने रविवार को रात नौ बजे दीये जलाकर कोरोना वायरस के खिलाफ अपना संकल्प प्रदर्शित किया । प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भी रात्रि नौ बजे अपने आवास में दीपक जलाए । इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि कोरोना वायरस से संघर्ष में इससे अवश्य ही सब का उत्साह बढ़ेगा। रावत ने कहा कि पूरे देश ने जिस संयम और एकजुटता का परिचय दिया है, वह प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा, '‘ हम अपने आत्मबल की शक्ति से कोरोना वायरस के खिलाफ लङाई में जरूर जीतेंगे। बस हमें निराश नहीं होना है । धैर्य और संयम बनाए रखना है , घर पर रहना है, सामाजिक दूरी बनाए रखनी है और सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करना है। '’ प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में लोगों ने दीये जलाए । कई स्थानों पर लोगों ने दीये, मोमबत्तियों से प्रकाश करने के साथ ही पटाखे भी चलाए । कई जगहों पर लोगों ने थालियां और शंख भी बजाए।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3bUO6ks

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें