सोमवार, 6 अप्रैल 2020

जवानों के मारे जाने पर मुख्यमंत्री ने शोक जताया

देहरादून, छह अप्रैल (भाषा) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ को नाकाम करते समय प्रदेश के दो जवानों के मारे जाने पर सोमवार को शोक व्यक्त किया। रावत ने ईश्वर से शहीदों की आत्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना करते हुए कहा कि वह उनके परिजनों के साथ हर समय खड़े है। रूद्रप्रयाग के देवेंद्र सिंह और पौडी के अमित कुमार रविवार को कुपवाडा जिले के केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते समय गंभीर रूप से घायल हो गये थे जिसके बाद उनकी मौत हो गयी थी।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2Xe17RO

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें