बुधवार, 9 फ़रवरी 2022

गडकरी ने उत्तराखंड में भाजपा का चुनावी घोषणापत्र जारी किया

देहरादून, नौ फरवरी (भाषा) केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तराखंड में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले बुधवार को भाजपा का घोषणापत्र जारी किया जिसमें प्रदेश को अगले पांच साल में आदर्श राज्य बनाने के लिए विकास का रोडमैप बताया गया है।

'दृष्टिपत्र—2022' नाम से जारी घोषणापत्र में भारतीय जनता पार्टी ने आधारभूत विकास, पर्यटन, कृषि, बागवानी, शिक्षा, महिला स शक्ति करण, डेयरी विकास आदि लगभग सभी प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान दिया है।

घोषणापत्र के विमोचन के बाद गडकरी ने कहा, ‘‘इसके तीन मुख्य खंभे हैं— एथिक्स (नीतिशास्त्र), इकोनॉमी (अर्थशास्त्र) और इकोलॉजी या एनवायरनमेंट (पारिस्थितिकी या पर्यावरण)।’’

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश भाजपा घोषणापत्र समिति के संयोजक रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय मंत्री और पार्टी के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी और राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल मौजूद थे जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस कार्यक्रम में वर्चुअल तरीके से जुड़े।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/wEqZ3fP

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें