मंगलवार, 8 फ़रवरी 2022

'अपना पुष्कर फ्लॉवर भी है और फायर भी, ना कभी झुकेगा, ना कभी रुकेगा', फिल्म 'पुष्पा' का जिक्र कर बोले राजनाथ सिंह

गंगोलिहाट: उत्तराखंड के गंगोलिहाट में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह () ने कांग्रेस (Congress) पर जमकर निशाना साधा है। इस दौरान राजनाथ सिंह फिल्म पुष्पा (Film Pushpa) का जिक्र कर उत्तराखंड (Uttarakhand) के सीएम पुष्कर धामी (CM Pushkar Dhami) की तारीफ की। रक्षा मंत्री ने कहा, 'आज कल फिल्म पुष्पा का नाम काफी चर्चा में है और हमारे CM का नाम पुष्कर है, लेकिन यह पुष्कर नाम सुनकर कांग्रेस के लोग समझते हैं कि ये पुष्कर तो फ्लॉवर है लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि अपना पुष्कर फ्लॉवर भी है और फायर भी. हमारा पुष्कर ना कभी झुकेगा, ना कभी रूकेगा।' कांग्रेस के घर में ही आग लगी हुई है: राजनाथ सिंह इससे पहले राजथान सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस की स्थिति ये है कि वो मुख्यमंत्री घोषित करने की हालत में नहीं हैं, इसलिए उन्होंने किसी नेता की घोषणा नहीं की है। उनके घर में ही आग लगी हुई है। मैं कांग्रेस के संबंध में कहना चाहूंगा कि ना इनकी कोई नीति है, ना इनकी कोई नियत और ना इनका विकास करने में कोई विश्वास है। कांग्रेस ने हमेशा देश और प्रदेश को लूटा है। हम उत्तराखंड को और नहीं झुकने दें।' ये है पूरा चुनाव कार्यक्रम उत्तराखंड विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Assembly Election 2022) का ऐलान चुनाव आयोग (Election Commission) ने 8 जनवरी को किया। प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों परएक ही दिन 14 फरवरी को वोटिंग (Polling Day) होगी। विधानसभा वार पहले दो चरणों में चुनाव की चर्चा थी। लेकिन, कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए आयोग ने इस बार एक चरण कम किया है। वर्ष 2012 में 9 और वर्ष 2017 में 5 राज्यों में 8 चरण में चुनाव हुए थे। इस बार एक चरण कम किया गया है। की अधिसूचना 21 जनवरी को जारी हो रही है। इस दिन से नामांकन (Nomination) भरने शुरू हो जाएंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी है, वहीं 29 जनवरी को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी। प्रत्याशी (Candidate) के नामांकन वापस लेने की तिथि 31 जनवरी है। इसके बाद मतदान 14 फरवरी को होंगे। 2017 में ये था परिणाम2017 विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Assembly election 2017) में भाजपा (BJP) ने 56 सीटों के साथ बंपर जीत दर्ज की थी। भाजपा ने त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) को अपना सीएम बनाया था। 5 साल में भाजपा ने तीन मुख्यमंत्री दिए। इनमें त्रिवेंद्र सिंह रावत के बाद भाजपा तीरथ सिंह रावत (Teerath Singh Rawat) सीएम बने। लेकिन उन्हें भी जल्द ही बदल दिया गया और जुलाई 2021 में राज्य की कमान () को सौंपी। 2017 में भाजपा को 56 सीटें, जबकि कांग्रेस (Congress) ने 11 सीटें ही जीतीं। विधानसभा की पांच सीटें रिक्त हैं। 2017 के चुनाव में भाजपा को 46.5% और कांग्रेस को 33.5% वोट (Voting Percentage) मिले। उत्तराखंड राज्य का गठन साल 2000 में हुआ। इसके बाद यहां विस चुनावों में भाजपा और कांग्रेस की बारी-बारी से सरकार बनती रही है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/y59tcZz

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें