गुरुवार, 7 जनवरी 2021

हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर ब्रह्मकुंड के पास जलमग्न सीढ़ियों पर बने मिले पद चिह्न

हरिद्वार उत्तराखंड के हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर ब्रह्मकुंड के पास जलमग्न सीढ़ियों पर पद चिह्न लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। पद चिह्न को देखने के लिए हरकी पैड़ी पर लोगों का तांता लग गया। जब तीर्थ पुरोहितों ने गौर से देखा गंगा में डूबी सीढ़ियों पर एक पैर का निशान उभरा हुआ था। आसपास के लोगों और स्नानार्थियों को पद चिह्न दिखाई देने की खबर लगी तो हरकी पैड़ी में भीड़ जुटनी शुरू हो गई। मिटाने से भी नहीं मिटा पदचिह्न कई लोगों ने पद चिह्न को हाथ से मिटाने का प्रयास भी किया। लेकिन पद चिह्न ज्यों का त्यों बना रहा। इसी स्थान पर कुछ महीने पहले आदिकालीन लिपि भी अंकित मिली थी। फिलहाल पुरातत्व विभाग लिपि की जांच कर रहा है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/38mIKzw

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें