रविवार, 10 जनवरी 2021

टिहरी में कार दुर्घटना में दो की मौत

देहरादून, 10 जनवरी (भाषा) उत्तराखंड के टिहरी जिले के देवप्रयाग क्षेत्र में रविवार को एक ऑल्टो कार के गंगा नदी में गिर जाने से उसमें सवार दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना देवप्रयाग से एक किलोमीटर आगे तीन धारा की ओर हुई जहां कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर नीचे नदी में जा गिरी । सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने तलाश और बचाव अभियान चलाया । दुर्घटना में दोनों कार सवारों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी । शवों को नदी से बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं । मृतकों की पहचान सहारनपुर के गंगू क्षेत्र के निवासी खुर्शीद (43) और शाहमुद्दीन (33) के रूप में हुई है ।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/35tUKNA

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें