शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020

उत्तरकाशी में इकटठे होकर नमाज पढ रहे 10 गिरफतार

उत्तरकाशी, तीन अप्रैल (भाषा) उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शुक्रवार को एक घर में एक साथ नमाज पढने के मामले में पुलिस ने 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उत्तरकाशी पुलिस कोतवाली प्रभारी महादेव उनियाल ने बताया कि वरूणावत पर्वत की तलहटी में इंद्रा कॉलोनी में कश्मीरा नाम के व्यक्ति के घर पर तीन बच्चों समेत 13 व्यक्ति एक साथ नमाज पढ़ रहे थे । सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस ने छापा मारा और लॉकडाउन का उल्लघंन करने पर 10 लोगों के विरुद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया । ये सभी लोग बिहार के चंपारण और बेतिया जिलों के रहने वाले हैं और फिलहाल यहां शहर के विभिन्न स्थानों पर मजदूरी और ठेला लगाने का काम करते हैं ।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2UEQ6rf

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें