रविवार, 3 जनवरी 2021

नये साल का जश्न मनाने के लिए उत्तराखंड के औली गया छात्र, ठंड से हुई मौत

देहरादून नये साल का जश्न मनाने के लिए 2 जनवरी को नोएडा से औली (बुग्याल) के लिए एक छात्र अपने दोस्तों के साथ गया था। उसके दोस्त लौट आए, लेकिन वह नहीं आ पाया। गुमशुदगी की शिकायत दी दोस्तों की गुमशुदगी की शिकायत पर जोशीमठ पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। रविवार शाम छात्र का शव औली के एक जंगल मिला। पुलिस को आशंका है कि उद्योत की मौत ठंड से हुई है। मृतक छात्र उद्योत शर्मा जम्मू-कश्मीर के उधमपुर का रहने वाला था और नोएडा में बी फार्मा के अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। नोएडा से गया था छात्र का समूह जोशीमठ थाने के पुलिस प्रभारी सतेंद्र सिंह के अनुसार, 5 छात्रों का एक समूह नये साल का जश्न मनाने के लिए नोएडा से उत्तराखंड के औली को रवाना हुआ। छात्र जोशीमठ पहुंचे और अगले दिन वहां से गुरसन टॉप के लिए रवाना हो गए। औली से 6 किलोमीटर ऊपर पहाड़ी पर मिला शव इस बीच उद्योत अपने दोस्तों से अलग हो गया और फिर उनसे नहीं मिल पाया। उसके चार दोस्तों ने स्थानीय पुलिस को उद्योत की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। राज्य की एसडीआरएफ की एक टीम गार्सन बुग्याल के लिए रवाना हुई और उद्योत की खोज जारी रखी। अगले दिन औली से 6 किलोमीटर ऊपर पहाड़ी पर उद्योत का शव मिला।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2X3Pfka

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें