सोमवार, 6 अप्रैल 2020

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 31 हुई

देहरादून, छह अप्रैल (भाषा) उत्तराखंड में सोमवार को कोरोना संक्रमण के पांच और नये मामलों की पुष्टि होने से प्रदेश में अब तक इस रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या 31 हो गयी है। प्रदेश सरकार द्वारा यहां जारी बुलेटिन के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण के इन पांच नये मामलों में से चार देहरादून जिले के और एक अल्मोडा का है। अब तक इस महामारी से पीड़ित पांच मरीजों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी जा चुकी हैं। बुलेटिन के अनुसार, 176 लोग अस्पतालों के पृथक वार्ड में है जबकि 18,798 लोग घरों तथा अन्य जगहों पर पृथक-वास में हैं। राज्य में हाल में आये तबलीगी जमात के सदस्यों की जांच और उनकी पहचान का काम भी जारी है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2yvL5IL

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें