देहरादून दिल्ली की में हिस्सा लेने के बाद देहरादून के दून अस्पताल में भर्ती कराए गए जमातियों ने यहां भी उत्पात की स्थितियां बना रखी हैं। अस्पताल में भर्ती जमाती डॉक्टरों से अलग-अलग मांग करने में जुटे हुए हैं। आलम ये है कि जमात में हिस्सा लेने के बाद यहां भर्ती हुए मरीज खाने में 25-30 रोटियां खा रहे हैं जबकि सामान्यत: अस्पताल के मेन्यू में मरीजों के लिए चार रोटी, सब्जी के साथ दाल होती है। जमातियों की अभद्रता से बढ़ी परेशानी उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, दून अस्पताल में तबलीगी जमात के धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले कुल 28 लोग भर्ती हैं। इनमें से पांच लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इन मरीजों में से कई की अभद्रता से डॉक्टर समेत सारे मेडिकल स्टाफ परेशान हैं। कई तो खाने और चाय की बेवजह मांग करके डॉक्टरों को तंग कर रहे हैं। मांग पूरी नहीं हुई तो वॉर्ड में कई जगह थूका चिकित्सकों का कहना है कि अस्पताल में भर्ती एक कोरोना पॉजिटिव जमाती ने बीते दिनों अस्पताल के वॉर्ड में थूकना शुरू कर दिया था। बाद में किसी तरह अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों ने उसे समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके अलावा हर रोज कोई ना कोई जमाती चाय कप की बजाय बड़ी गिलास में देने या किसी अन्य डिश की मांग को लेकर चिकित्सकों से उलझ रहा है। ऐसे में इलाज की मुश्किलों के बीच अस्पताल में चिकित्सकों के लिए इन जमातियों की मांग पूरा करना मुसीबत का सबब बन गया है। बिजनौर और गाजियाबाद में ऐसी ही हालत बता दें कि देहरादून समेत देश के कई अन्य हिस्सों में भी भर्ती तबलीगी जमात के सदस्यों के अस्पताल के चिकित्सकों की अभद्रता का मामला मीडिया के सामने आ चुका है। हाल ही में यूपी के गाजियाबाद में सीएमओ ने जिला प्रशासन से जमातियों के नर्सों से अभद्रता करने, अश्लील इशारे करने और बिना कपड़ों के वॉर्ड में घूमने की शिकायत दर्ज कराई थी। साथ ही पश्चिम यूपी के बिजनौर में भी जमातियों ने अस्पताल के चिकित्सकों से बिरयानी की मांग पूरी ना होने पर जमकर हंगामा किया था।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/39HLKnp
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें