मंगलवार, 7 अप्रैल 2020

उत्‍तराखंड: डीजीपी की चेतावनी के बाद सामने आए 180 जमाती, सबसे ज्‍यादा 151 हरिद्वार में

देहरादूनडीजीपी अनिल रतूड़ी की चेतावनी के बाद राज्‍य में 180 जमाती सामने आए हैं। डीजीपी ने हाल ही में चेतावनी दी थी कि अगर जमाती 6 अप्रैल तक खुद सामने नहीं आते तो इसके बाद पकड़े जाने पर उन पर हत्‍या की कोशिश का मुकदमा चलेगा। इनमें सबसे अधिक हरिद्वार जिले के हैं, जिनकी संख्या 151 है। इसके अलावा नैनीताल में 12, देहरादून में 9 और पौड़ी में 8 जमाती सामने आए हैं। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अपराध और कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने एक विडियो जारी करते हुए बताया है कि 1 से 5 अप्रैल के बीच 41 जमाती चोरी छुपे उत्तराखंड पहुंचे, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, 7 अप्रैल को सर्विलांस के माध्यम से दो जमाती हरिद्वार और रुड़की में पकड़े गए उनके खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि लक्सर में चार ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिन्होंने जमातियों को शरण दी थी। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने वाले 44 लोगों के खिलाफ भी मुकदमे दर्ज किए गए हैं।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/34qfF2A

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें