यह तलाशी अभियान शनिवार को हेलिकॉप्टर की मदद से चलाया गया।
नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) के प्राचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने कहा कि चोटी के रास्ते में देखे गए लोग भारतीय नौसेना के पर्वतारोहण दल के सदस्य हो सकते हैं जो शुक्रवार को हिमस्खलन के बाद लापता हो गया था।
कर्नल बिष्ट ने कहा हालांकि, बचाव दल अभी भी घटनास्थल के करीब पहुंचने की कोशिश कर रहा है। खराब मौसम के कारण बचाव अभियान में रुकावट आ रही है।
कर्नल बिष्ट ने कहा, " बचाव दल के सदस्य सतलुज शिविर दो तक पहुंच चुके हैं और हमें उम्मीद है कि वे कल तक जगह पर पहुंच जाएंगे।"
एनआईएम, उत्तरकाशी से बचाव दल की एक टीम, हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल, गुलमर्ग और गढ़वाल स्काउट्स के जवान संयुक्त खोज और बचाव अभियान में जुटे हुए हैं।
प्राप्त सूचना के अनुसार भारतीय नौसेना के पर्वतारोहियों की 20 सदस्यीय टीम ने 15 दिन पहले 7,120 मीटर ऊंचाई वाले त्रिशूल चोटी पर चढ़ाई के लिए एक अभियान शुरू किया था।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3zYpu61
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें