शनिवार, 5 सितंबर 2020

Haridwar News: महिला अधिकारी ने आलाधिकारियों को भेजा पत्र, कहा- सीनियर्स करते हैं गंदे कमेंट

पुलकित शुक्ला, हरिद्वार हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर तैनात एक महिला अधिकारी ने अपने सीनियर अधिकारियों पर अभद्रता और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया है। महिला अधिकारी ने इस बारे में एसएसपी हरिद्वार, डीआरएम रेलवे और राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र लिखकर इंसाफ की गुहार लगाई है। उधर, हरिद्वार रेलवे स्टेशन के अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। पत्र में महिला अधिकारी ने लिखा कि हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर तैनात कुछ सीनियर अधिकारी उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। वे कार्यस्थल पर बात-बात पर अशोभनीय और आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उनके चरित्र पर सवाल उठाते हैं। सीनियर अधिकारियों के इस व्यवहार से वह काफी तनाव में आ गई हैं। महिला अधिकारी ने पत्र में सीनियर अधिकारियों की ओर से की गई बेहद आपत्तिजनक टिप्पणियों का जिक्र भी किया है। DRM ने नहीं दी पत्र मिलने के बारे में कोई जानकारी हरिद्वार रेलवे स्टेशन के अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। मामले में रेलवे के मुरादाबाद मंडल के डीआरएम तरुण प्रकाश से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों के लिए अलग से समिति बनी हुई है। यदि कोई मामला सामने आता है तो समिति ही उसकी जांच करेगी। डीआरएम ने महिला अधिकारी का पत्र मिलने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2F7vtyw

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें