देहरादून, पांच सितंबर (भाषा) उत्तराखंड में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 950 नये मामले सामने आए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। बुलेटिन के अनुसार इस महामारी से 18 और लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 23,961 हो गई और महामारी से मरने वालों की संख्या 330 हो गई। बुलेटिन के अनुसार राज्य में अभी 7,575 मरीजों का इलाज चल रहा है।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3348uwq
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें