शनिवार, 5 सितंबर 2020

Uttarakhand News: किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, पड़ोस के नाबालिग पर रेप का आरोप

पुलकित शुक्ला, पौड़ी उत्तराखंड के पौड़ी जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले के पैठाणी थाना क्षेत्र में 15 साल की एक नाबालिग किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया है। किशोरी को पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल ले जाया गया था। जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। परिजनों ने पड़ोस के ही रहने वाले एक नाबालिक लड़के पर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी ने अपने परिवार वालों से पेट दर्द होने की बात कही थी। जब परिवार वाले उसे नजदीक के अस्पताल लेकर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि किशोरी गर्भवती है। इसके बाद किशोरी ने गुरुवार को एक बच्चे को जन्म दिया। इस पर किशोरी के परिवार वालों ने पड़ोस में ही रहने वाले एक लड़के पर आरोप लगाया कि उसने किशोरी के साथ पिछले साल नवंबर में दुष्कर्म किया था। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी भी नाबालिक है। आरोपी को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश करेगी पुलिस पैठाणी के थानाध्यक्ष प्रताप सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर पड़ोस के एक किशोर पर दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी किशोर को संरक्षण में ले लिया है और उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया जाएगा।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3iahlmY

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें